विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Bhumi: जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लागू की नई व्यवस्था

Published: Fri, 24 Apr 2026 02:31 PM (GMT+05:30)

बिहार में जमीन निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके ...और पढ़ें

जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लागू की नई व्यवस्था (AI Generated Image)

जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लागू की नई व्यवस्था (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। बिहार में निबंधन की प्रक्रिया (Bihar Bhumi Registry) को सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है। विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने सभी समाहर्ताओं को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

इसके तहत अब पक्षकार को जमीन के निबंधन कराने से पहले इसकी पूरी अपडेट जानकारी मिल जाएगी। इस दौरान उन्हें पता लग जाएगा कि जिस जमीन को वे खरीदने वाले हैं। वह विवादित तो नहीं है। इससे धोखाधड़ी और विवादित जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगेगी।

10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

इसके तहत आवेदक को जमीन संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन करना होगा। संबंधित अंचल के सीओ और राजस्व कर्मचारी दस दिनों के अंदर इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे।

आवेदक को देनी होगी ये जानकारी

इसमें आवेदक को 13 प्रकार की जानकारियां देनी होगी। जैसे जमीन का खाता खेसरा, थाना, मौजा, रकबा, चौहद्दी और रैयत का नाम समेत अन्य बिंदु शामिल है।

क्या बोलीं सीओ मौनी बहन?

सीओ मौनी बहन ने बताया कि इसी आधार पर उनके और राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच की जाएगी। अगर जमीन विवादित होगी तो निबंधन से पूर्व पता लग जाएगा और फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने पर रोक लग जाएगी।

इसके लिए शुक्रवार को सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों को प्रमंडलवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।