Move to Jagran APP

बिहार: काेविड से मरी पत्‍नी अचानक पहुंची दानापुर, दूसरी शादी करने पर पति पर दर्ज कराई एफआइआर

दानापुर में लिव-इन में दंपती बनकर 11 साल साथ रहे। इस दौरान सात बार पत्‍नी का गर्भपात कराया। हाल ही में लोगों को पत्‍नी की कोविड से मौत होने की बात कहकर कर ली दूसरी शादी। पत्‍नी अचानक दानापुर पहुंचीतथाकथित पति के खिलाफ थाना में एफआइआर दर्ज कराया ।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 01:33 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 01:33 PM (IST)
बिहार: काेविड से मरी पत्‍नी अचानक पहुंची दानापुर, दूसरी शादी करने पर पति पर दर्ज कराई एफआइआर
दानापुर में महिला ने न्याय की लगायी गुहार, सांकेतिक तस्‍वीर।

 दानापुर, जागरण टीम। दानापुर में एक महिला 11 वर्ष तक अंजान व्‍यक्ति के साथ पति पत्नी की तरह साथ रही। मगर बगैर शादी दंपती की तरह रहना दो बच्ची की मां को महंगा पड़ गया। तथाकथित पति ने हाल ही में महिला की कोविड से मौत होने की बात कहकर दूसरी शादी कर ली। पीडिता अब न्यााय को लेकर थाना पहुंची। पीडिता ने इस संबंध में रूपसपुर थाना में तथाकथित पति कुंवर राज सिंह के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

loksabha election banner

पीडिता सुषमा (काल्पनिक नाम) ने प्राथमिकी में बताया है कि वो नोयडा के बरौला गौतमबुद्ध नगर में रहती थी। उसकी मुलाकात वही पर 2009 में राज सिंह से हुआ था। फिर दोनो एक दुसरे के साथ पति पत्नी की तरह रहने लगे । बाद में राज सिंह  वर्ष 2015 में  उसे और उसके दोनो बच्चो को लेकर रूपसपुर थाना क्षेत्र के नीतिबाग में आकर किराये पर रहने लगे। सुषमा (काल्पनिक नाम) ने बताया है कि इस दौरान दो बच्चे पहले से रहने की बात कह कर उसे सात बार गर्भपात करा दिया गया। 13 मार्च 21 को पुन: गर्भपात करा दिया गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गया। इसी बीच राज सिंह की दूसरी शादी करने के बारे में पता चला। जब इसको लेकर पूछी तो मारपीट किया जाने लगा। फिर नोएडा भेज दिया। उसने बताया है कि जब वो बात करना चाहती तो राज बात नही करता। जिसके बाद 23 मई को वापस रूपसपुर के नीतिबाग स्थित उस मकान पर गयी तो पता चला कि राज ने कोरोना से मेरी मौत होने की बात बता कर घर खाली कर दिया है। जिसके बाद सुषमा (काल्पनिक नाम) ने रूपसपुर थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

दानापुर प्रेम प्रसंग मे फरार युगल जोड़ी ने साथ जीने मरने की खाई कसम

 प्रेम प्रसंग में फरार युगल जोड़ी ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए पुलिस एवं अपने परिवार के लोगो के बीच एक दुसरे को गले में माला डाल शपथ लेली। जात पात से उपर उठो दोनो ने साथ साथ जीवन जीने की वचन ले लेते हुए एक दुसरे को वरमाला डाल दिया। बाद में दोनो को स्थानीय मंदिर में ङ्क्षसदूर दान कराया गया। साथ दोनो को शपथ पत्र भी बनवाया गया। बताया जाता है कि बेउर थाना क्षेत्र के विशुनपुर पकड़ी निवासी सुरेश कुमार को पुत्र आशिष कुमार अपने पड़ोस में रहने वाली नेहा कुमार सोनी के साथ प्रेम करने लगा। प्रेम इतना परवान चढा की दोनो एक दुसरे के साथ जीवन व्यतित करने की ठान ली। पारिवारिक सुत्रो की माने तो कुछ दिन पूर्व नेहा अपने ननिहाल दानापुर आयी थी। वही से दोनो भाग निकले। लड़का मार्चेंट नेवी में कार्यरत है।  मामला दानापुर थाना पहुंच गया। पुलिस ने गुमशदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी। अपर थानाध्यक्ष डी एन ङ्क्षसह ने बताया कि लड़की की बरामदगी को लेकर परिजन पर दबिश बनाया गया। जिस पर दोनो थाना में हाजिर होकर साथ साथ रहने की बात करने लगे। दोनो बाङ्क्षलग है और दोनो एक दूसरे से शादी करने की बात करने लगे। जिसके बाद दोनो के स्व जनो को बुलाया गया दोनो के स्वजनो एवं दोनो ने स्वेच्छा। से परिवार के उपस्थित में मंदिर में शादी किया। इस मौके पर लड़का के पिता सुरेश कुमार एवं लड़की के स्वजन उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.