Move to Jagran APP

बिहारः गोपालगंज में महिला की हत्या कर फेंका शव, आधे शरीर पर नहीं थे कपड़े

किनारे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की हत्या के बाद शव को पोखरा के समीप फेंके जाने संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 05:36 PM (IST)
गोपालगंज में महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, हथुआ (गोपालगंज) : हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर जगदीश गांव के चंवर में स्थित एक पोखरा के किनारे से रविवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की हत्या के बाद शव को पोखरा के समीप फेंके जाने संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के साथ हत्या के पूर्व दुष्कर्म की संभावनाओं के जवाब में बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी। स्थानीय चौकीदार के बयान पर घटना की हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के आधे शरीर पर कपड़े नहीं मिलने से दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है। 

loksabha election banner

दूसरे स्थान पर की हत्या, तालाब में फेंका शव

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मछागर जगदीश गांव के किसान जब अपने खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर स्थित तालाब के समीप एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दावा किया कि महिला की दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद शव को पोखरा के समीप फेंक दिया गया है। पुलिस ने काफी देर तक महिला के शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली। महिला की हत्या के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से इनकार कर रही है। स्थानीय चौकीदार के बयान पर घटना की हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.