विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Serial Firing In Bihar: बेगूसराय में एक फिर तीन जगह हुई फायरिंग, थाने के सामने हैरान रह गई पुलिस

By Rahul KumarEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 08:52 PM (IST)

Bihar Crime बिहार के बेगूसराय में एक बार से अपराधियों ने तीन जगह फायरिंग की है। स्कूटी और बाइक सवार ...और पढ़ें

बेगूसराय में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग। सांकेतिक तस्वीर
बेगूसराय में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय) । बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस बार अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन जगह फायरिंग की। बेखौफ अपराधियों थाने के सामने भी गोली चलाई और हथियार लहराते भाग निकले।

फायरिंस से फैली सनसनी

बीते 13 सितंबर को बिहार के बेगूसराय जिले में बछवाड़ा से चकिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर 30 किलोमीटर तक कई जगहों पर की गई गोलीबारी की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई कि बाइक सवार बदमाशों ने मटिहानी थाना क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने थाना के गेट सामने भी फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दे डाली। 

चार बदमाशों ने की गोलीबारी

बुधवार को करीब ढाई बजे एक स्कूटी व एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम्हो-बेगूसराय पथ पर दिनदहाड़े गोलीबारी करने वाले चारों बदमाश नशे में दिख रहे थे। वहीं, एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि एक जगह हवाई फायरिंग की गई है, उनके द्वारा बदमाशों की पहचान कर लिए जाने का दावा करते हुए जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। 

थाने के सामने भी चलाई गोलीजानकारी के अनुसार, चार में दो बदमाशों के हाथ में हथियार थे। बदमाशों ने

मटिहानी पुराना थाना चौक से 100 मीटर उत्तर से हवाई फायरिंग शुरू की। हाथ में हथियार लहराते बढ़ते गए। मटिहानी प्रखंड के सामने स्थित केएल उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार और मटिहानी थाना के सामने गोलीबारी की और बेगूसराय की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो बदमाशों ने छह राउंड गोलियां दागीं।

अपराधियों की तलाश में पुलिस

गोली की आवाज सुनते ही मटिहानी पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में पीछे लग गई, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि गोलीबारी करने वाले सभी बदमाश स्थानीय हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।