Move to Jagran APP

Bihar Crime News: सिवान में ससुराल आ रहे युवक को मारी गोली, मोटिव की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News बिहार के सिवान में बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है। बताया जाता है कि मुन्ना ससुराल आ रहा था तभी उसे दो अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:26 AM (IST)
Bihar Crime News: सिवान में ससुराल आ रहे युवक को मारी गोली, मोटिव की तलाश में जुटी पुलिस
सिवान में अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, हसनपुरा(सिवान)। बिहार के सिवान में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने ससुराल आ रहे व्यक्ति को गोली मार दी है। रघुनाथपुर थाना के एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर अपराधियो ने जख्मी कर दिया। घटना एमएच नगर थाना के शेखपुरा रौजा नहर स्थित बताई जा रही है। घायल पंजवार के मुन्ना खां बताया जा रहा है।

loksabha election banner

खबर के मुताबिक मुन्ना अपनी मोटरसाइकिल से  एम एच नगर के गागलखां के टोला अपने ससुराल आ रहा था। घटना से संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर दो बदमाश हथियार के साथ उसका पीछा करते हुए शेखपुरा रौजा समीप पुल के पास पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज से आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। 

गोली लगने के बाद घायल मुन्ना एक मकान के पास गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मुन्ना को इलाज के सिवान भेजा। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लिए भेज दिया। पुलिस  को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंच तहकीकात में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे क्या वजह है इसकी जांच की जा रही है। मोटिव की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.