विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘दीये की लौ तेज होना बुझने का संकेत’, बढ़ते अपराध पर JDU नेता श्याम रजक ने कहा- नीतीश जी के समय भी हुआ था ऐसा

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 11:48 AM (IST)

जदयू नेता श्याम रजक ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सरकार का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्याम रजक ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सरकार का बचाव किया।

  2. सरकार अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रही है, रजक का दावा।

  3. अपराधियों को नेस्तनाबूद करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष की ओर से राज्य में पुलिस के इकबाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की घटना पर जदयू के वरिष्ठ नेता व विधायक श्याम रजक ने सरकार का बचाव करते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा दावा किया है।

श्याम रजक ने कहा कि आपराधिक घटनाएं निश्चित रूप से चिंता का विषय हैं, लेकिन सरकार अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रही है। अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। 

सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का होगा पूर्ण खात्मा 

उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है और आने वाले समय में अपराध पर और सख्ती दिखाई जाएगी। सम्राट चौधरी की सरकार हर संभव उपाय कर रही है। 

उन्होंने कहा, 'जिस तरह दीये का तेल खत्म होने पर उसकी लौ तेज हो जाती है और यह संकेत होता है कि दीया बुझने वाला है, उसी तरह बिहार में अपराध का साम्राज्य भी खत्म होने वाला है।'

उन्होंने कहा कि अपराधी या तो जेल जाएंगे या बिहार से बाहर चले जाएंगे। अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने की तैयारी की जा चुकी है। पुलिस अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है। 

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा

श्याम रजक ने कहा कि अपराधियों को सबक सिखाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर जैसी पुलिस कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

उनका कहना था कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने में सरकार कोई कोताही नहीं करेगी। उन्होंने बिहार में पूर्व के एक दौर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी अपराध की घटनाओं में तेजी आई थी।

लेकिन बाद में स्थिति पर नियंत्रण किया गया। काफी समय तक अपराधी जेल में रहे या बिहार के बाहर। उन्होंने दावा किया कि इस बार अपराधियों के खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें- पटना में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने नजदीक से दिया था घटना को अंजाम