विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में फिलहाल लॉकडाउन के संकेत नहीं, खुले रहेंगे शिक्षण संस्‍थान; CM नीतीश ने कही बड़ी बात

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 18 Mar 2021 07:05 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:08 AM (IST)

Bihar CoronaVirus Update बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्‍य में कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती कदम ...और पढ़ें

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल तस्‍वीर।
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल तस्‍वीर।

पटना, जागरण टीम। Bihar CoronaVirus Update कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में उठाए जा रहे एहतियाती कदमों को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में घबराने को कोई बात नहीं है। यहां के हालात ठीक हैं। आगे भी स्थिति नहीं बिगड़े, इसलिए कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी बातों से स्‍पष्‍ट हो गया कि हालात नहीं बिगड़े तो बिहार में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है और स्‍कूल-कॉलेज खुले रहेंगे।

देश के कई भागों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

विदित हो कि देश के कई भागों में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में वृद्धि हुई है। खासकर महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश में मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इसमें बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री ने ये बातें कहीं हैं।

होली में बिहार आने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि होली के महापर्व के दौरान दूर-दूर से बिहार के लोग अपने घर आ रहे हैं। ऐसे लाेगों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

बढ़ाई जा रही जांच, वैक्‍सीन लेने को कर रहे प्रेरित

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि बिहार में कोरोना जांच का काम फिर से बढ़ाया जा रहा है। रोजाना 70 हजार तक जांच का लक्ष्य बनाया गया है। कोशिश यह की जा रही है कि हर दिन अधिक से अधिक आरटी-पीसीआर जांच की जाए। इस बीच राज्‍य में कोरोना वैक्सीन देने का काम भी बढ़ाया गया है। सभी को वैक्‍सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

खुद रख रहे नजर, रोजाना कर रहे समीक्षा

मुख्‍यमंत्री ने बिहार में हालात ठीक रखने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वे खुद प्रतिदिन रात में नौ बजे आंकड़े देखते और समीक्षा भी करते हैं। इस संबंध में दो दिनों के बाद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में हालात ठीक हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।