Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का बड़ा बयान, जातीय जनगणना जरूरी नहीं, गरीबों की हो गणना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 05 Aug 2021 10:54 AM (IST)

    बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने कहा है जातीय जनगणना की जगह गरीबों की गणना सरकार को करानी चाहिए। जातीय जनगणना से सामाजिक भेदभाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। इसका कुप्रभाव ही था कि 1931 में जातीय जनगणना को बंद कर दिया गया।

    Hero Image
    राज्‍य के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह। फाइल फोटो

    गोपालगंज, जागरण संवाददाता। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह (Co-Operative Minister Subhash Singh) ने जातीय जनगणना (Caste Based Census) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि जातीय जनगणना से सामाजिक तनाव बढ़ेगा। इसकी जगह गरीबों की गणना सरकार कराए ताकि उन्‍हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। उन्‍हें समाज की मुख्‍य धारा में लाया जा सके। मंत्री बनने के बाद भाजपा विधायक पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा कि जातपात में लोग जब तक डूबे रहेंगे तबतक देश का विकास नहीं हो सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1931 के बंद क्‍यों की गई जातीय जनगणना 

    मंत्री ने कहा कि अगर जातीय जनगणना हुई तो किसी खास वर्ग को इससे फायदा होगा लेकिन समाज काे समग्र रूप से इससे हानि होगी। अगर जातीय जनगणना से लाभ होता तो फिर 1931 के बाद इसे बंद क्‍यों कर दिया गया। इसका बुरा असर दिखने के कारण ही तो इसे बंद कर दिया गया था। इससे तनाव की स्थिति भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि गरीबों को मुख्‍यधारा में लाने के लिए उनकी गणना की जाए। हमें किसी जाति को नहीं बल्कि गरीबों को उपर उठाना है। 

    अपने कार्यकर्ताओं का सम्‍मान करती है भाजपा 

    इससे पूर्व गोपालगंज के जिला भाजपा कार्यालय में मंत्री का जोरदार स्‍वागत किया गया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान व चिंता करती है। आज देश व राज्य की एनडीए सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। जैसे कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, वैसे ही पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं की चिंता व सम्मान का ख्याल रखती है।

    चार दिनों तक जनता की समस्‍याएं सुनेंगे मंत्री

    मंत्री सुभाष सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर प्रखंड के राजा पट्टी, मांझा के दानापुर व शहर के अरार मोड़ पर भव्य स्वागत किया । भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, निवर्तमान विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने कहा कि मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आने का मौका मिला है। जिले में चार दिन तक रहेंगे। इस दौरान लोगों की समस्या सुनकर उसका निदान किया जाएगा।