Move to Jagran APP

Budget 2023: बिहार कांग्रेस ने बजट को नीरस और फीका बताया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- विशेष दर्जा नहीं देना निराशाजनक

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह ने केंद्रीय बजट 2023 को नीरस और फीका बताने के साथ चुनावी बजट करार दिया है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी बजट को निराशाजनक बताया है। कहा कि इसमें बिहार के लिए कुछ भी नहीं है।

By Sunil RajEdited By: Yogesh SahuPublished: Wed, 01 Feb 2023 10:01 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 10:01 PM (IST)
Budget 2023: बिहार कांग्रेस ने बजट को नीरस और फीका बताया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- विशेष दर्जा नहीं देना निराशाजनक

राज्य ब्यूरो, पटना। संसद में बुधवार को पेश केंद्रीय बजट को कांग्रेस ने नीरस और निराशापूर्ण बताया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किया गया बजट बिहार सहित देश की जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाला है। टैक्स स्लैब में छूट तब प्रासंगिक होती जब कोरोना की वजह से बेरोजगार लोगों के रोजगार के लिए सरकार ने बजट में कोई प्रविधान किए होते।

loksabha election banner

डा. सिंह ने बजट को अमीरों का बजट बताया और कहा कि छोटे और मंझोले व्यवसायियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिए भी इस बजट में विशेष पैकेज की कोई घोषणा नहीं हुई। रेल बजट को लेकर कहा कि बिहार को इस बार कोई ट्रेन नहीं देना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यह लोकलुभावन चुनावी बजट है।

बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला : मुकेश सहनी

पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग लंबे वक्त से हो रही है। उम्मीद थी कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस पर कुछ कहेंगी, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

सहनी ने कहा कि बिहार जैसे राज्य को केंद्रीय सहायता की जरूरत है, लेकिन इस बार भी बिहार को निराशा ही हाथ लगी है। सहनी ने कहा कि आज पूरे देश की समस्या महंगाई और बेरोजगारी है, लेकिन इसके लिए बजट में कुछ नहीं है। सहनी ने कहा कि यह ध्यान भटकाने वाली नीति अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.