विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Jagran Forum 2025: '70 को घटाकर 65 कहने के लिए धन्यवाद... आपने क्या किया?', बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का तंज

Published: Sat, 02 Aug 2025 03:21 PM (IST)

Patna Jagran Forum 2025 जागरण फोरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार के मुद्दों पर बात की। उन्होंने ...और पढ़ें

दैनिक जागरण के मंच जागरण फोरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हिस्सा लिया। जागरण फोटो
दैनिक जागरण के मंच जागरण फोरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हिस्सा लिया। जागरण फोटो

डिजिटल डेस्क, पटना। Patna Jagran Forum 2025 news/Bihar Congress chief Rajesh Ram: दैनिक जागरण के विशेष मंच जागरण फोरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जातिवाद के सवाल पर कहा कि इस दूर करना बहुत मुश्किल है।

आज भी बिहार का दक्षिण टोला गरीब तबके का होता है। बिहार में जातिवाद को लाते हैं, वो मैं गलत मानता हूं। नेता समय के साथ अपने आप को अपने सुविधा अनुसार पार्टी बदलते हैं।

नीतीश सरकार में होता है जाति का जिक्र

उन्होंने कहा कि 70 को घटाकर 65 कहने के लिए धन्यवाद... आपने क्या किया? ये चर्चा नहीं करते और हमारी 70 साल की बात करते हैं उसके लिए धन्यवाद। नीतीश सरकार में कहा जाता है कि ये इस जाति के हैं, वो उस जाति के हैं। ये नीतीश बाबू ही करते हैं।

सरकार अपनी गलती पर डालती है पर्दा

हम लोग अपनी गलती को स्वीकारते हैं, पर सरकार अपनी गलती पर पर्दा डालती है। आप जाति गणना कराते हैं और जाति की बात करते हैं। आपने दलित, महादलित बनाया इस पर भी चर्चा होनी चाहिए।

जब तक इसे शिक्षा से नहीं जोड़ेंगे तब तक जातिवाद चलता रहेगा। धर्म और जाति को भूलने की कोशिश भी की जानी चाहिए। परिवारवाद करीब-करीब सभी में है।

यह भी पढ़ें- Patna Jagran Forum 2025: क्या जाति के आगे घुटने टेकती रहेगी राजनीति? जागरण फोरम में चला सवाल-जवाब का दौर