बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को सरकार की राहत, CM सम्राट ने सीधे खाते में भेजे 112.52 करोड़ रुपये
बिहार सरकार ने बाढ़ और बारिश से फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बड़ी राहत दी है।
HighLights
सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों को दी आर्थिक सहायता।
बाढ़-बारिश से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए राशि।
किसानों के खातों में सीधे 112.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बाढ़ और बारिश से फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को सम्राट चौधरी ने DBT के माध्यम से सीधे 2 लाख 48 हजार 704 किसानों के खाते में 112.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। इसी की भरपाई के लिए सरकार ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
सरकार की ओर से दिये गए रुपयों का इस्तेमाल किसान खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से बिहार बाइक दल को भी रवाना किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 से जुड़े कार्यक्रम में यह दल भाग लेगा।
यह भी पढ़ें- भागलपुर : राघोपुर पर कटाव का खतरा! मुख्य द्वार तक पहुंची गंगा की धार, गाद जमा होने से बदला रुख, गाइड बांध की दरकार
