विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP का किला ढहा, PK का डंका बजा! बांकीपुर रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन- 'प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई'

Published: Mon, 03 Aug 2026 06:33 PM (IST)

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बड़ी जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें ...और पढ़ें

CM बोले- जनता के फैसले का सम्मान

CM बोले- जनता के फैसले का सम्मान

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 19,246 वोटों से जीत दर्ज की।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को जीत की हार्दिक बधाई दी।

  3. जन सुराज की जीत ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बड़ी जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी के मजबूत माने जाने वाले बांकीपुर में जन सुराज की जीत के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रशांत किशोर को बधाई दी।

उन्होंने चुनाव परिणाम को जनता का निर्णय बताते हुए उसे स्वीकार करने की बात कही।

CM बोले- जनता के फैसले का सम्मान

सम्राट चौधरी ने अपनी पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जन सुराज को चुना है।

उन्होंने जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को जीत पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी की ओर से आई पहली बड़ी प्रतिक्रियाओं में से एक है।

PK ने 19324 वोटों से दर्ज की जीत

बांकीपुर में मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19324 मतों के अंतर से हराया।

नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट मिले, जबकि आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

शुरुआत से अंत तक PK का दबदबा

मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर की बढ़त लगातार बनी रही। शुरुआती राउंड से शुरू हुई बढ़त अंतिम नतीजे तक कायम रही और हर चरण के साथ मुकाबले में उनका दबदबा मजबूत होता गया।

बीजेपी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरजेडी तीसरे स्थान पर सिमट गई।

नतीजे ने खींचा राजनीतिक ध्यान

बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत राजनीतिक क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में जन सुराज की इस जीत ने बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

अब इस नतीजे के बाद बीजेपी की रणनीति और जन सुराज के अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर: 31 साल बाद BJP के गढ़ में लिखा इतिहास, PM के ‘बॉस’ की सीट पर PK का जलवा

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को किस राउंड में कितने वोट मिले? बांकीपुर उपचुनाव की गिनती शुरू होते ही PK ने दिखा दिया था दम

यह भी पढ़ें- बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत, पत्नी जाह्नवी बोलीं- सोमवारी की थी... महादेव ने मेरी सुन ली

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को किस राउंड में कितने वोट मिले? बांकीपुर उपचुनाव की गिनती शुरू होते ही PK ने दिखा दिया था दम