विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में पूजा पंडाल पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, समृद्ध बिहार और विकसित भारत की मांगी मन्नत

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:17 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर पटना में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पूजा की।

  2. पटना के नवयुवक संघ दुर्गा पूजा पंडाल में आशीर्वाद लिया।

  3. बिहार की प्रगति और विकसित भारत के लिए प्रार्थना की।

डिजिटल डेस्क, पटना। महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य की जनता को महानवमी की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बिहार की निरंतर प्रगति, सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन और 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि की प्रार्थना की।

Durga Puja

उन्होंने कहा कि मां भगवती से यही प्रार्थना है कि हमारा बिहार निरंतर समृद्धि की ओर अग्रसर हो और विकसित भारत का सपना साकार हो। राज्य के चौमुखी विकास के लिए मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला: पटना साइबर थाने में FIR दर्ज, वीडियो की जांच शुरू