विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेमौसम बारिश से प्रभावित बिहार के किसानों को मिलेगी राहत, CM सम्राट ने सभी जिलों से मांगी फसल क्षति की रिपोर्ट

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:07 AM (IST)

बिहार सरकार ने राज्य में असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभागों को क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सीएम सम्राट चौधरी ने द‍िया फसल क्षत‍ि आकलन का निर्देश। फाइल

सीएम सम्राट चौधरी ने द‍िया फसल क्षत‍ि आकलन का निर्देश। फाइल

HighLights

  1. असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर सरकार गंभीर।

  2. मुख्यमंत्री ने क्षति आकलन कर किसानों को सहायता देने के निर्देश दिए।

  3. कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट जुटाने को कहा।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हुई असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को लेकर बिहार सरकार ने गंभीरता दिखाई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

दोनों विभागों को सभी जिलों से वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर क्षति का आकलन करने को कहा गया है।

सीएम ने कहा-प्रभाव‍ित क‍िसानों को दें आवश्‍यक सहायता 

साथ ही प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर सरकार की पहल की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में असमय वर्षापात के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं मिल रही हैं।

इसे देखते हुए कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सभी जिलों से वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने और फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

जिलों से जुटाई जाएगी फसल क्षत‍ि रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

सरकार के इस निर्देश के बाद अब जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट जुटाने और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इससे नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।