विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यस्तता के कारण GST के मेगा इवेंट में शामिल नहीं हुए CM नीतीश

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 11:18 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीएसटी के मेगा इवेंट में शामिल होने नई दिल्ली नहीं जा सके। उनकी जगह राज्य के उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव समारोह में उपस्थित रहे।

व्यस्तता के कारण GST के मेगा इवेंट में शामिल नहीं हुए CM नीतीश
व्यस्तता के कारण GST के मेगा इवेंट में शामिल नहीं हुए CM नीतीश

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की रात संपन्‍न संसद के जीएसटी महा सम्‍मेलन में शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह राज्य के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव समारोह में शामिल हुए। नीतीश कुमार अपने पहले के कार्यों में व्यस्त होने के नाते जीएसटी समारोह में शामिल नहीं हो सके।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात संसद में जीएसटी लागू करने को लेकर समारोह हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मौजूद रहे।

बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह इस इवेंट में भाग नहीं लेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने भी इस इवेंट से खुद को अलग रखा।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में लालू ने कहा-हुजूर! पॉलिटिकल आदमी हूं थोड़ी सहूलियत तो दीजिए

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले इस मेगा शो के लिए सरकार की ओर से सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 100 लोगों को निमंत्रण भेजा गया था।

 

यह भी पढ़ें: आज आधी रात को बजेगा GST का घंटा, उससे पहले जान लीजिए ये खास बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।