विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो'; विधानसभा में सीएम Nitish Kumar को आया गुस्सा; निशाने पर RJD की MLA

Published: Wed, 24 Jul 2024 12:44 PM (IST)

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। आज सेशन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सदन ...और पढ़ें

विधानसभा में भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार को आया गुस्सा।
विधानसभा में भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार को आया गुस्सा।

HighLights

  1. बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जारी है।
  2. सदन में नीतीश कुमार राजद की महिला विधायक पर भड़क गए।
  3. आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Assembly Monsoon Session बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। आज सेशन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सदन में आरक्षण के मुद्दे पर जमकर बवाल किया। विपक्ष की नारेबाजी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। नीतीश कुमार ने गुस्से-गुस्से में राजद की महिला विधायक को फटकार लगा दी।

नीतीश कुमार को आया गुस्सा!

राजद की विधायक रेखा देवी अन्य विपक्षी विधायकों के साथ नए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहीं थीं। इसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Angry Video) भड़क उठे। उन्होंने कहा, "अरे तुम महिला हो... कुछ जानती नहीं हो"।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुपचाप मेरी बात सुनो, हम अभी बोल रहे हैं।

'नीतीश कुमार महिला विधायिका को अपमानित कर रहे'

महिला विधायक पर नीतीश कुमार के दिए बयान को लेकर अब सियासत भी होने लगी है। राजद सिवान ने एक्स हैंडल पर लिखा- "नीतीश कुमार जी एक महिला विधायिका को कैसे अपमानित कर रहें देखिए! महिला हो... कुछ जानती हो… चुप रहो..."।

'नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए'

राजद ने आगे लिखा, "भला ये मुख्यमंत्री की भाषाशैली होनी चाहिए? महिला विरोधी नीतीश को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि महिला आयोग इसका स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी"।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अफसर हमारी एक नहीं सुनते', सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के सामने फट पड़े BJP के आहत MLA

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट के बाद अचानक निर्मला सीतारमण से मिलने पहुंचे NDA नेता, बिहार के लिए फिर दोहराई ये मांग