विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Chunav 2025 Live: PM मोदी 30 अक्टूबर को फिर आएंगे बिहार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया पूरा कार्यक्रम  

Published: Tue, 28 Oct 2025 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2025 03:07 PM (IST)

Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live बिहार में छठ पूजा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन आज ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar chunav 2025 Live update: बिहार में छठ के कारण राजनीतिक सरगर्मियों में थोड़ा विराम लगा हुआ था, लेकिन आज इस महापर्व की समाप्ति के बाद चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों ने जनता को अपनी ओर खींचने के रणनीति बनाने की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आज महागठबंधन घोषणा पत्र जारी कर रहा है। वहीं सभी प्रत्याशी जनसभा और जनसंपर्क कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। दोनों ही गठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं, तो बने रहें दैनिक जागरण के साथ...