Move to Jagran APP

Bihar Chunav Counting 2020: नतीजों की गिनती शुरू, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना, तीन बजे से आने लगेंगे नतीजे

Bihar Chunav Counting 2020 मंगलवार को बिहार की जनता का फैसला आएगा कि वह किसके सिर पर ताज रखने वाली है। विभिन्न दलों के कुल 3734 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो चुकी है। नतीजे तीन बजे के बाद से आने लगेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 08:13 AM (IST)
Bihar Chunav Counting 2020: नतीजों की गिनती शुरू, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना, तीन बजे से आने लगेंगे नतीजे
मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखातीं वोटर। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav Counting 2020 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या एक्जिट पोल के नतीजों में आगे चल रहे युवा नेता तेजस्वी यादव में कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? या कोई तीसरा नाम अएगा सामने? मंगलवार को इसपर बिहार की जनता का फैसला आएगा कि वह किसके सिर पर ताज रखने वाली है। इसमें विभिन्न दलों के कुल 3734 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अपराह्न तीन बजे के बाद नतीजे आने लगेंगे, ऐसी उम्‍मीद है। बिहार का यह ऐसा चुनाव है, जो केंद्र की राजनीति पर भी असर डालेगा। 

loksabha election banner

दो महीने चली प्रक्रिया का आएगा परिणाम

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए विधानसभा के हुए चुनाव कई मायनों में अलग हैं। कोरोना के खतरों के बीच बिहार के मतदाताओं ने करीब दो महीने से सघन प्रचार, जनसभाओं का कीर्तिमान, हेलीकॉप्टरों की गर्जना, स्टार प्रचारकों की धूम, राजनीतिक दलों के वादे-दावे, आरोप-प्रत्यारोप सब देखे। एक्जिट पोल के हिसाब से कई तरह की चर्चाएं भी सुनीं। मगर मंगलवार को सब हाशिये पर चले जाएंगे, आगे रहेगा बिहार और सात करोड़ 35 लाख से ज्यादा मतदाताओं के सपनों की सरकार। दो महीने की लंबी चुनावी प्रक्रिया और मंथन के बाद मतदाताओं ने जो फैसला सुनाया है, अब उसकी अभिव्यक्ति की बारी है। 

एक्जिट पोल कर रहा सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्‍म होते ही एग्जिट पोल ने बड़े परिवर्तन की ओर इशारा किया है। तमाम सर्वे में एनडीए की सीटें महागठबंधन से कम ही हैं। अधिकतर सर्वे में महागठबंधन इस बार सरकार में आता दिख रहा है। एनडीए को केवल एबीपी-सी वोटर बहुमत में आते दिखा रहा है। इधर, एक्जिट पोल देख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां चुप्पी साध ली है तो तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाने के लिए कहा है। 

तीन चरण में हुए चुनाव 

28 अक्टूबर 71 सीट 

03 नवंबर 94 सीट 

7 नवंबर 78 सीट 

फैक्ट फाइल 

कुल वोटर : सात करोड़ 35 लाख 71 हजार 331

नए वोटर : 18 लाख 

मतदान केंद्र : एक लाख छह हजार 515

कुल मतदान (प्रतिशत में)

2020 : 57.05 

2015 : 56.66 

वृद्धि 0.39 

महिला वोट प्रतिशत : 59.09 फीसद 

पुरुष : 54.68

कुल प्रत्याशी : 3734

महिला : 370

पुरुष : 3364

किसके कितने प्रत्याशी 

महागठबंधन 

राजद : 144

कांग्रेस : 70

भाकपा : 06

माकपा : 04

माले : 19

राजग

जदयू : 115

भाजपा : 110

वीआइपी : 11 

हम : 07 

लोजपा : 135 

विधानसभा की स्थिति 

कुल सीटें : 243 

बहुमत के लिए चाहिए : 122


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.