Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: बिहार में सरकार बनते देख एक्‍शन में कांग्रेस, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर नजर

Bihar Chunav 2020 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जो नेता बिहार आ रहे हैं उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे और बिहार के प्रभारी अजय कपूर हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 06:27 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: बिहार में सरकार बनते देख एक्‍शन में कांग्रेस, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर नजर
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजद के सीएम फेस तेजस्वी यादव।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के मतदान के बाद आए एग्टिज पोल के नतीजों से कांग्रेस काफी उत्साहित है। एग्जिट पोल में बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार बनते हुए दिखाया गया है। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। कांग्रेस 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ी है। कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कांग्रेस के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनने की स्थिति में कांग्रेस उप मुख्यमंत्री की कुर्सी का दावा कर सकती है। इसके लिए कांग्रेस के नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं।  

loksabha election banner

मतगणना के दिन पटना में रहेंगे कांग्रेस के रणनीतिकार

बिहार विधानसभा चुनाव के 10 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम के पूर्व कांग्रेस के कई दिग्गज बिहार में होंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मतगणना के परिणामों पर नजर बनाए रखने और यदि मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नजर आती है तो उससे निपटने के लिए नेताओं को बिहार भेजने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के निर्देश पर जो नेता बिहार आ रहे हैं उनमें कांग्रेस  के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला,  चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे और बिहार के प्रभारी अजय कपूर हैं। राहुल  गांधी की टीम के यह तीन महत्वपूर्ण नेता मतगणना होने से लेकर नई सरकार के गठन तक बिहार में रहेंगे सूत्र ऐसी जानकारी दे रहे हैं। यह नेता 10 तारीख को होने वाले चुनाव परिणामों पर नजर बनाएंगे साथ ही यदि पार्टी को इस दौरान किसी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस होगी तो दे भी देंगे। 

सरकार गठन तक बिहार में रहेंगे सुरजेवाला

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के लिए राहुल गांधी ने बिहार नेतृत्व से ज्यादा भरोसा अपने खास लोगों पर जताया था। राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा और विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह की व्यक्तिगत व्यस्तता को देखते हुए चुनाव का सारा दारोमदार रणदीप सिंह सुरजेवाला के कंधों पर सौंप दिया था। सुरजेवाला करीब 25 दिनों बिहार में रहने के बाद अभी दो रोज पहले ही दिल्ली वापस लौटे थे। सुरजेवाला के अलावा बिहार प्रभारी अजय कपूर भी 4 नवंबर को दिल्ली लौट गए थे। अब यह नेता एक बार पुनः बिहार आ रहे हैं जो नई सरकार के गठन तक बिहार में ही बने रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.