Bihar Chunav 2020: आपका एक वोट विकास की गति को जारी रखेगा, मतदान के बीच मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से की अपील
Bihar Chunav 2020 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें।
पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के तीसरे और अंतिम चरण में शनिवार को मतदान हो रहा है। मतदान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने बिहार में विकास की गति को जारी रखने के लिए मतदान करने को कहा है। 78 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें।
आपका एक वोट बिहार में विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 7, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण काफी महत्वपूर्ण है। तीसरे चरण में पहले चरण से भी ज्यादा सीटें हैं। इसलिए जदयू-भाजपा गठबंधन और राजद महागठबंधन में शामिल दलों ने अंतिम जोर लगाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस चरण में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अपना अंतिम चुनाव बताकर इमोशनल कार्ड भी चला है। हालांकि नीतीश कुमार का यह कार्ड कितना चला यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के दाैरान विकास और विधि व्यवस्था का मुद्दा बनाया था। हर सभा में वो कहते थे कि राजद के कार्यकाल में शाम के बाद लोग घर से निकल नहीं पाते थे। हमने बिहार की विधि-व्यवस्था को ठीक की। आज के दिन अपराध के मालमे में बिहार देश में 23वें नंबर है। यह बड़ी उपलब्धि है। शनिवार को तीसरे चरण के लिए वोट शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।