विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ की बेहतर व्यवस्था से खुश बिहारवासी, सरकार की पहल के लिए जता रहे आभार

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:21 PM (IST)

बिहार में छठ महापर्व के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे श्रद्धालु काफी संतुष्ट हैं और राज्य सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध।

  2. बिहार में सड़कों और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।

  3. श्रद्धालु और स्थानीय लोग सरकार के प्रयासों से अत्यधिक संतुष्ट।

डिजिटल डेस्‍क, पटना। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर रोशनी, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं तक पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार के इन प्रयासों से स्थानीय लोग खुश हैं और बेहतर व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जता रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर सुविधाओं, नए अवसरों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास से राज्य की तस्वीर बदल रही है। इसका अनुभव इस बार छठ और दिवाली के अवसर पर अपने घर लौटे लोगों को भी हो रहा है।

3-4 साल बाद घर लौटे राहुल ने देखा बदला हुआ बिहार

मुजफ्फरपुर के रहने वाले राहुल ने कहा, "काम के सिलसिले में पिछले 3-4 साल से वह घर नहीं आ पाए थे। इस बार दीवाली और छठ मनाने का मौका मिला, तो वह सड़क मार्ग से अपने घर लौटे। बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें राज्य में हुए बदलाव का अनुभव हुआ। आज के बिहार और पहले के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी-फूटी सड़कें मिलती थीं, लेकिन इस बार सफर बेहद आसान और आरामदायक रहा।"

उन्‍होंने कहा कि पहले पटना से मुजफ्फरपुर पहुंचने में 3 से 4 घंटे लग जाते थे, लेकिन इस बार सामान्य गति से सफर करते हुए वह महज 1 घंटे में मुजफ्फरपुर पहुंच गए। शहर के अंदर भी उन्हें विकास की बदली हुई तस्वीर देखने को मिली। ढके हुए नाले, पक्की और सुंदर सड़कें तथा जगह-जगह रोशनी की बेहतर व्यवस्था देखकर वह काफी खुश हुए।

उन्‍होंने कहा, "इन सभी बदलावों को देखकर दिल खुश हो गया। विकास कार्यों के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और बिहार सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अब सचमुच ऐसा महसूस होता है कि बिहार सही हाथों में है और प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

बेहतर व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे स्थानीय लोग

छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए लखीसराय के अमृत भाई पटेल बताते हैं कि,"सूरजगढ़ा के पटेलपुर घाट पर छठ के दौरान काफी भीड़ जुटती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद के लोग देख रहे हैं। हम लोग भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी महोदय का काफी सहयोग मिल रहा है। एनडीआरएफ की टीम और मेडिकल टीम भी यहां पहुंच जाती है। जिला प्रशासन की ओर से हमें काफी सुविधाएं मिली हैं। इसके लिए डीएम साहब का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

सुपौल के रहने वाले मानस कुमार बताते हैं कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी छठ घाटों को खूबसूरत बनाया जा रहा है। वह कहते हैं, "छठ हमारी अस्मिता की पहचान है। मुख्यमंत्री जी की ओर से की जा रही व्यवस्थाएं इस महापर्व को और भी बेहतर बना रही हैं।"

भागलपुर जिले के मंगलेश्वर नाथ झा भी छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्‍होंने कहा कि गंगा घाट सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर अस्थायी वस्त्र बदलने के कक्ष (चेंजिंग रूम) और चलंत शौचालय बनाए गए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं और व्रतियों के विश्राम के लिए प्रमुख घाटों पर पंडालों का निर्माण कराया गया है।

छठ महापर्व के दौरान राज्यभर में की गई इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है। बेहतर साफ-सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री और बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।