विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा-मुजफ्फरपुर समेत 4 शहरों का दायरा बढ़ा, 1531 गांव अब आयोजना क्षेत्र में शामिल; नोटिफिकेशन जारी

Published: Wed, 01 Jul 2026 01:16 PM (IST)

राज्य सरकार ने छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और भागलपुर के आयोजना क्षेत्रों का विस्तार किया है। यह कदम बढ़ते शहरीकरण और ...और पढ़ें

छपरा-मुजफ्फरपुर समेत 4 शहरों का दायरा बढ़ा, 1531 गांव अब आयोजना क्षेत्र में शामिल (AI Generated Image)

छपरा-मुजफ्फरपुर समेत 4 शहरों का दायरा बढ़ा, 1531 गांव अब आयोजना क्षेत्र में शामिल (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने प्रदेश के चार प्रमुख शहरों छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और भागलपुर के आयोजना क्षेत्रों का विस्तार करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।

विस्तारित क्षेत्रों में अब कुल 1531 राजस्व ग्राम, नौ शहरी प्रशासनिक इकाइयां और सात जनगणना नगर (सेंसस टाउन) शामिल होंगे। सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए भविष्य की सुनियोजित बसावट, आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं के लिए यह कदम उठाया है।

सरकार ने अधिसूचना के साथ प्रत्येक आयोजना क्षेत्र का नक्शा, शामिल शहरी प्रशासनिक इकाइयों एवं राजस्व ग्रामों की सूची तथा उनकी आबादी का विस्तृत विवरण भी जारी किया है।

विस्तारित आयोजना क्षेत्रों में अब भवन निर्माण, भूमि उपयोग, सड़क, जल निकासी, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाएगा। इससे अनियोजित शहरी विस्तार पर नियंत्रण के साथ भविष्य की विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

छपरा आयोजना क्षेत्र: छपरा आयोजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 445.02 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसमें छपरा नगर निगम, रिविलगंज नगर पंचायत और छह प्रखंडों के 227 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र : मुजफ्फरपुर आयोजना का कुल क्षेत्रफल अब 428.29 वर्ग किलोमीटर होगा। इसमें नगर निगम, कांटी नगर परिषद, माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत, पांच सेंसस टाउन और छह प्रखंडों के 274 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र का दायरा बढ़कर 299.32 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसके अंतर्गत सीतामढ़ी नगर निगम के साथ पांच प्रखंडों के 98 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

वहीं, भागलपुर आयोजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल अब 359 वर्ग किलोमीटर होगा। इसमें भागलपुर नगर निगम, सबौर और हबीबपुर नगर पंचायत, दो सेंसस टाउन तथा सात प्रखंडों के 384 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

एक नजर में

आयोजना क्षेत्र कुल क्षेत्रफल (वर्ग किमी) शहरी इकाइयां राजस्व ग्राम
छपरा 445.02 2 227
मुजफ्फरपुर 428.29 3 274
सीतामढ़ी 299.32 1 98
भागलपुर 359.00 3 384
  • कुल आयोजना क्षेत्रफल: 1531.63 वर्ग किमी
  • कुल शहरी प्रशासनिक इकाइयां: 9
  • कुल सेंसस टाउन: 7
  • कुल राजस्व ग्राम: 983

यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन मापी हुई महंगी, अब देना होगा दोगुना शुल्क; ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नए नियम लागू, बढ़ेगा सरकारी रेट और घटेगा फर्जीवाड़ा