विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव ने जाति आधारित गणना पर पटना HC के फैसले पर दिया बयान, CM नीतीश और बेटे तेजस्‍वी के लिए कही यह बात

By AgencyEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 01 Aug 2023 05:30 PM (IST)

बिहार में जाति आधारित गणना को पटना हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राजद सुप्रीमो का बयान सामने आया ...और पढ़ें

लालू यादव ने जाति आधारित गणना पर पटना HC के फैसले पर दिया बयान।
लालू यादव ने जाति आधारित गणना पर पटना HC के फैसले पर दिया बयान।

HighLights

  1. लालू यादव ने सीएम नीतीश और तेजस्‍वी को कहा धन्‍यवाद
  2. लालू यादव के साथ तेजस्‍वी यादव भी थे मौजूद

पटना, एएनआई: बिहार में जाति आधारित गणना को पटना हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राजद सुप्रीमो का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि यह जाति आध‍ारित गणना पर कोर्ट से जो फैसला आया है वह स्‍वागत योग्‍य है, हम इसका स्‍वागत करते हैं। यह फैसला कोई सामान्‍य फैसला नहीं है, गरीबों के हक में यह फैसला है।

आज उनके लिए रास्‍ते खुल गए, सर्वेक्षण होने के बाद उनकी वास्‍तव‍िक आर्थि‍क स्थिति का पता चलेगा, जि‍स‍से उनके लिए विकास की योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान राजद सुप्रीमो ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और बेटे तेजस्‍वी याद को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों ने इसके लिए काफी मेहनत की।

साथ ही गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि अभी I.N.D.I.A. की बैठक होने वाली है। इस दौरान उनके साथ छोटे बेटे और प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव भी मौजूद थे।

#WATCH | On Patna High Court dismissing the petitions challenging Bihar Govt's Caste based survey, RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "We welcome the decision of the High Court. This is not just a decision but a decision for the poor. This will open doors for them. After their… pic.twitter.com/vrM86EEm4n

बता दें कि इस मामले पर 17 अप्रैल को पहली बार सुनवाई हुई थी। हाई कोर्ट ने चार मई को जाति आधारित गणना पर रोक लगा दी थी। आज मंगलवार को हाई कोर्ट ने जाति आधारित गणना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसी के साथ सर्वे को हरी झंडी मिल गई।