विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP के खाते में CM के विभाग, JDU में बटेंगे डिप्टी सीएम के मंत्रालय; बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Published: Sat, 25 Apr 2026 06:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वासमत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिससे बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और ललन सिंह। फोटो सोशल मीडिया

सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और ललन सिंह। फोटो सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग जाकर भेंट की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

हाल ही में जब सम्राट चौधरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर लौटे थे तो उसी दिन उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की थी। सम्राट चौधरी की सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया था।

HF8cLBUasAAfHwA

विश्वासमत हासिल करने के अगले ही दिन उन्होंने नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में जाकर भेंट की। पूर्व में यह चर्चा थी कि विश्वासमत हासिल करने के बाद किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी इसे स्वाभाविक बताया था।

मंत्रियों के नाम पहले से तय 

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा व जदयू कोटे के मंत्रियों के नाम लगभग तय हैं। अन्य घटक दलों से भी नाम पूर्व से ही तय हैं। नीतीश कुमार की सहमति से शपथ ग्रहण की तारीख तय होते ही मामला आगे बढ़ेगा।

अभी भाजपा कोटे के सभी विभागों का कार्यभार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जिम्मे है। वहीं, जदयू कोटे के विभागों का जिम्मा उसके दो उप मुख्यमंत्रियों के पास है।

HF8cQgybkAAT5Tt

नई सरकार के गठन के बाद राज्य कैबिनेट की दो बैठक हो चुकी है। जो निर्णय लिए गए हैं उनके क्रियान्वयन की गति तेज किए जाने को ले विभागों का काम रफ्तार पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें- 'BJP गंगा-समुद्र' बयान से गरमाई सियासत: गिरिराज का तेजस्वी पर वार, राहुल पर तंज… राघव चड्ढा तक निशाने पर विपक्ष

यह भी पढ़ें- नरकटियागंज में छात्राओं को सशक्त बनाने पर जोर, महिला सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूकता