विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई-बांका के खनिज भंडार की ई-नीलामी को कैबिनेट की मंजूरी, CM सम्राट ने कहा- रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:16 PM (IST)

बिहार कैबिनेट ने जमुई और बांका जिलों में मौजूद दुर्लभ खनिज भंडारों की ई-नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

जमुई एवं बांका के खदानों की होगी ई नीलामी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

जमुई एवं बांका के खदानों की होगी ई नीलामी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. जमुई-बांका खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औद्योगिक विकास, रोजगार वृद्धि की बात कही।

  3. मैग्नेटाइट, कॉपर-लेड-जिंक ब्लॉकों की नीलामी से निवेश बढ़ेगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के जमुई और बांका जिले में मौजूद दुर्लभ खनिज भंडार के दोहन की दिशा में राज्य सरकार ने पहल की है।

इन जिलों के तीन खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा-औद्योग‍िक विकास को म‍िलेगी नई गत‍ि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमुई और बांका की खनिज संपदा बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति दे सकती है।

सरकार ने जमुई के मजोस और भंटा मैग्नेटाइट (लौह अयस्क) ब्लॉक तथा बांका के पिंडारा कॉपर-लेड-जिंक ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए संसाधन मूल्यांकन, आरक्षित मूल्य और समय-सीमा निर्धारित करने को मंजूरी दी है।

तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी

सरकार के इस निर्णय के तहत तीनों खनिज ब्लॉकों से जुड़े संसाधनों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य तय होगा।

साथ ही ई-नीलामी की समय-सीमा निर्धारित की जाएगी। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद खनिज ब्लॉकों की नीलामी का रास्ता साफ होगा।

निवेश और रोजगार की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से राज्य में निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। खनिज संसाधनों के व्यावसायिक उपयोग से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार मिल सकता है।

इससे राज्य की आर्थिक समृद्धि को भी गति मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्‍य के कई अन्‍य इलाकों में भी खनिज म‍िले हैं, जिनके खनन की प्रक्र‍िया तेज हो गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।