विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश-गोवा भूल जाइए! बिहार के इन 3 खूबसूरत ठिकानों पर शुरू होगा वाटर स्पोर्ट्स, खर्च होंगे 35 करोड़

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:34 PM (IST)

बिहार कैबिनेट ने करमचट बांध, मां मुंडेश्वरी इको-पार्क और घोड़ा कटोरा झील को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की मंजूरी ...और पढ़ें

करमचट बांध, मां मुंडेश्वरी इको-पार्क और घोड़ाकटोरा के विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ (AI Generated Image)

करमचट बांध, मां मुंडेश्वरी इको-पार्क और घोड़ाकटोरा के विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिहार के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा विकास।

  2. पीपीपी मॉडल पर 35.25 करोड़ रुपये का निवेश।

  3. वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गतिविधियों से बढ़ेगा राज्य में पर्यटन।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों करमचट (दुर्गावती) बांध, मां मुंडेश्वरी इको-पार्क और घोड़ा कटोरा को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

इन परियोजनाओं पर करीब 35.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां वाटर स्पोर्ट्स, रोमांचक एडवेंचर गतिविधियों और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। राज्य कैबिनेट (Bihar Cabinet News) ने मंगलवार को इसकी स्वीकृति दे दी।

करमचट (दुर्गावती) बांध

रोहतास-कैमूर क्षेत्र में कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित करमचट (दुर्गावती) बांध के जलाशय में लगभग 16.47 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर पार्क विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटकों के लिए 16 प्रकार की जल आधारित गतिविधियां शुरू करने की योजना है।

मां मुंडेश्वरी इको-पार्क

कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी इको-पार्क में लगभग 16.44 करोड़ रुपये की लागत से मुंडेश्वरी एडवेंचर पार्क विकसित किया जाएगा। यहां 100 फीट ऊंचा जायंट व्हील और ग्लास टावर प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए 17 तरह की एडवेंचर गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

घोड़ा कटोरा झील

नालंदा जिले के राजगीर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण घोड़ा कटोरा झील को भी इको-एडवेंचर और वाटर रिक्रिएशन के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना पर लगभग 2.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां जिप बाइक, जिपलाइन और बोटिंग जैसी गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गतिविधियों और आधुनिक आगंतुक सुविधाओं के विकास से बिहार में पर्यटकों के ठहराव और आकर्षण में वृद्धि की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट में 31 एजेंडों पर लगी मुहर, कर्मचारियों का DA बढ़ा; छात्राओं को स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 88.20 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।