विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, व्हीलचेयर पर पहुंचे तेजस्वी; बजट से पहले सियासी टकराव

Published: Mon, 02 Feb 2026 10:44 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 12:11 PM (IST)

Bihar Budget Session बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू

HighLights

  1. बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू।

  2. पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 3 फरवरी को बजट।

  3. विपक्ष ने NEET मामले पर सरकार को घेरा।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar vidhan sabha budget session 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज 2 फरवरी से शुरू हो गया है। यह नई NDA सरकार का पहला बजट सत्र है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। कुल 19 बैठकें होंगी, लेकिन सत्र की शुरुआत ही सरकार और विपक्ष के टकराव से हो गई है। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि कल यानी 3 फरवरी को राज्य का बजट आएगा।

bihar 12

bihar 5

राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की औपचारिक शुरुआत

सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से हुई। सरकार के लिए यह मौका अपनी प्राथमिकताएं रखने का है, जबकि विपक्ष इसे घेरने की तैयारी में पहले से खड़ा दिखा।

bihar 1

सदन से पहले सड़क पर उतरा विपक्ष

कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने पटना में NEET छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए। विपक्ष की मांग है कि इस गंभीर मामले का जिक्र राज्यपाल के अभिभाषण में किया जाए।

bihar 3

3 फरवरी को आएगा बजट, 5 फरवरी को होगा मतदान

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और मतदान होगा। सत्र के पहले ही सप्ताह में सरकार की नीतियों और नीयत—दोनों की परीक्षा होनी तय है।

bihar 4

बजट से सरकार बताएगी अपना रोडमैप

सूत्रों के मुताबिक NDA सरकार इस बजट में अपना भविष्य का रोडमैप सामने रखेगी। बजट का सबसे बड़ा फोकस ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ हो सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 2-2 लाख रुपये देने का प्रावधान किया जा सकता है। इसके लिए बजट में बड़ी राशि रखे जाने की संभावना है।

tejswi

व्हील चेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी, NEET छात्रा केस पर विपक्ष का हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, इसके बावजूद वे सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए। वे व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे, जिसे लेकर सदन और परिसर में चर्चा रही।

सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने NEET छात्रा के रेप-मौत मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते दिखे। उन्होंने मांग की कि इस गंभीर मामले को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल किया जाए।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है और आरोपी किसी भी हालत में नहीं बचेंगे।

bihar 10

विपक्ष की एकजुटता की होगी असली परीक्षा

शीतकालीन सत्र में सभी विपक्षी दलों ने तेजस्वी यादव को नेता चुना था, लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने RJD से दूरी बनाते हुए अकेले मजबूती की बात कही। ऐसे में बजट सत्र बताएगा कि सदन के भीतर विपक्ष एक साथ बोलेगा या अलग-अलग सुर में नजर आएगा। AIMIM पहले ही अलग हो चुकी है।

bihar 11

विपक्ष के पास ये 5 बड़े मुद्दे

  1. NEET छात्रा रेप-मौत केस विपक्ष का सबसे बड़ा हथियार है।
  2. UGC के नए नियम को लेकर भी हंगामे के आसार हैं।
  3. नौकरी-रोजगार पर सरकार से वादों का हिसाब मांगा जाएगा।
  4. बुलडोजर एक्शन को लेकर गरीबों के उजड़ने का मुद्दा उठेगा।
  5. बिहार पर बढ़ते कर्ज को लेकर श्वेत पत्र की मांग की जाएगी।

bihar 8

विपक्ष का आरोप, सरकार का जवाब

राजद और लेफ्ट दल सरकार पर कानून-व्यवस्था और गरीब विरोधी नीतियों का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले ही NEET छात्रा केस की जांच CBI को सौंपकर दबाव कम करने की कोशिश की है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि परिवार की मांग पर केस CBI को सौंपा गया।