विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की बेटी को मिलेगा ₹6 लाख करोड़ का साम्राज्य, अनिल अग्रवाल सौंपेंगे वेदांता कंपनी की बागडोर

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:24 PM (IST)

Vedanta Group Successor News: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को उत्तराधिकारी घोषित किया है।

नंदघर में प्रिया अग्रवाल। फाइल फोटो

नंदघर में प्रिया अग्रवाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. अनिल अग्रवाल ने बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को उत्तराधिकारी घोषित किया।

  2. प्रिया संभालेंगी वेदांता समूह का 6.3 बिलियन डॉलर का साम्राज्य।

  3. बिहार में 'नंद घर' परियोजना के माध्यम से सामाजिक कार्य।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पटना से ताल्लुक रखने वाले वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी एकमात्र बेटी (Anil Agarwal Successor) प्रिया अग्रवाल हेब्बर बहुत जल्द अधिक सक्रिय भूमिका में नजर आएंगी।

Anil Agrawal 19 वर्ष की उम्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पटना से मुंबई चले गए थे। बाद में वह लंदन में शिफ्ट हो गए।

1990 के दशक में अमेरिका तथा लंदन की यात्राओं ने उन्हें वैश्विक स्तर पहचान दिलाई। अभी वह परिवार के साथ लंदन (Mayfair Residence) में शिफ्ट हैं। 

Priya Agrawal (2)

अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ 6.3 बिलियन डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) है। अब इस साम्राज्य को उनकी एकमात्र बेटी Priya Agarwal Hebbar संभालेंगी।

Priya Agrawal

इस साल जनवरी में अपने भाई अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal) के असामयिक निधन के बाद, प्रिया अपने पिता के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं और उनकी करोड़ों की विरासत संभाल रही हैं।

वेदांता की रीढ़ की हड्डी बनीं प्रिया

वर्तमान में वह वेदांता (Vedanta) में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Non-executive director) के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं।

Priya Agrawal (3)

वेदांता के साथ-साथ प्रिया भारत की सबसे अहम कंपनियों में से एक, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Limited) की चेयरपर्सन भी हैं। यह भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक (जस्ता) उत्पादक कंपनी है।

बिहार के लिए किया काम

प्रिया के नेतृत्व में वेदांता समूह ने जुलाई 2026 में बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ एक समझौता (MoU) किया है।

इसके तहत बिहार के 1,000 आंगनवाड़ियों को आधुनिक 'नंद घर' केंद्रों में बदलने का काम शुरू किया गया है, जिससे राज्य के 70,000 से अधिक बच्चों और महिलाओं को सीधा फायदा मिल रहा है।

Priya Agrawal (4)

नंद घर में 24 घंटे सोलर बिजली, साफ पानी के लिए वॉटर प्यूरीफायर और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इसके लिए बच्चों के लिए स्मार्ट टीवी, ऑडियो-विजुअल किट्स और टैबलेट्स के जरिए आधुनिक तरीके से शुरुआती शिक्षा दी जाती है।

यह भी पढ़ें- वेदांत समूह में नई पीढ़ी का नेतृत्व, प्रिया अग्रवाल हेब्बर संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी; अगले 200 वर्ष की तैयारी