बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका; यहां भरें फॉर्म
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी ...और पढ़ें

विद्यार्थियों के हित में बढ़ाई गई अंतिम तिथि
HighLights
इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी।
अब 30 सितंबर 2026 तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म।
छात्रों के हित में बिहार बोर्ड ने लिया यह निर्णय।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फार्म 30 सितंबर 2026 तक भर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित थी।
विद्यार्थियों के हित में बढ़ाई गई अंतिम तिथि
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है।
ऐसे विद्यार्थी जो निर्धारित समय तक परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल गया है। संस्थानों को निर्धारित अवधि के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इंटर का फॉर्म इस वेबसाइट पर भरें
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थानों के प्रधान इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरेंगे।
मैट्रिक परीक्षा के लिए यहां होगा आवेदन
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फार्म के लिए बिहार बोर्ड ने https://exam.biharboardonline.org वेबसाइट निर्धारित की है। विद्यार्थियों और स्कूलों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होगा।
17 सितंबर की जगह अब 30 सितंबर अंतिम तिथि
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अतिरिक्त समय महत्वपूर्ण है।
