विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar STET 2026: आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, 22 सितंबर नई डेडलाइन; नवंबर में परीक्षा, जानें Paper-1 और Paper-2 की डिटेल

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:54 PM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा नवंबर के ...और पढ़ें

नवंबर के पहले सप्ताह से परीक्षा की संभावना

नवंबर के पहले सप्ताह से परीक्षा की संभावना

HighLights

  1. STET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ाई गई।

  2. परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

  3. STET 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी नई सूचना में परीक्षा की संभावित समय-सीमा भी बताई गई है। इसके अनुसार STET 2026 की परीक्षा नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

पहले 15 सितंबर थी अंतिम तारीख, अब मिला एक और मौका

इससे पहले STET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। बोर्ड की ओर से आवेदन की तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है।

नवंबर के पहले सप्ताह से परीक्षा की संभावना

बोर्ड की नई सूचना के मुताबिक STET 2026 की परीक्षा नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि परीक्षा की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड बाद में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और निर्धारित तिथि जारी करेगा।

CBT मोड में होगी STET 2026 परीक्षा

एसटीईटी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न होंगे और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।

पेपर-1 और पेपर-2 के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

STET में पेपर-1 माध्यमिक स्तर और पेपर-2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से जारी पात्रता और निर्देशों को ध्यान से देखना होगा।

22 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

नई समय-सीमा के अनुसार अब अभ्यर्थियों के पास आवेदन पूरा करने के लिए 22 सितंबर तक का समय है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- ‍Bihar STET-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख 15 दिन बढ़ी; अब 15 सितंबर तक मौका