Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 12th Result 2024 Link | बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 biharboardonline.bihar.gov.in पर होगा जारी

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM (IST)

    Bihar Board 12th Result 2024 Link BSEB Inter Result 2024 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के परिणाम आज शनिवार को दोपहर 130 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    BSEB 12th Result 2024 Link | बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 biharboardonline.bihar.gov.in पर होगा जारी

    Bihar Board 12th Result 2024 Link \ डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा? बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 23 मार्च को घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 23 मार्च को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2024 Link Active Soon

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड द्वारा दिनांक 23.03.2024 को दोपहर 01:30 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा।

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आएगा 2024

    BSEB के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 12 बोर्ड के नतीजे घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च 2024 को दोपहर 1:30 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जो छात्र 1 से 12 फरवरी 2024 तक बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

    बता दें कि बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। विशेष रूप से बीएसईबी ने वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए उत्तर कुंजी पहले ही उपलब्ध करा दी है।

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाईट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर प्रदान करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित करने से पहले बीएसईबी टॉपर छात्रों के लिए साक्षात्कार आयोजित करता है। एक बार साक्षात्कार हो जाने के बाद बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: BPSC Paper Leak 2024: छपाई से पहले ही पेन ड्राइव में ली गई प्रश्न-पत्र की कॉपी, जांच के दायरे में प्रिंटिंग प्रेस