Move to Jagran APP

Bihar Board 10th Result 2023: 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, आज दोपहर 1.15 बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट

Bihar Board High school Result बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 820179 छात्र और 790920 छात्राएं हैं। दसवीं का रिजल्ट शुक्रवार को दोपहर 1.15 में जारी कर दिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiFri, 31 Mar 2023 11:14 AM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023: 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, आज दोपहर 1.15 बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2023 Latest Updates-बिहार बोर्ड का आज आएगा रिजल्ट

पटना, जागरण डिजिटल। बिहार बोर्ड के 16 लाख परीक्षार्थियों का आखिरकार आज इंतजार खत्म हो गया। बिहार बोर्ड परीक्षा समिति ने बताया कि दसवीं का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th Result 2023) शुक्रवार को दोपहर 1.15 में जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति ने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन में रिजल्ट जारी करेंगे।

बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं हैं।

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 31, 2023

बता दें कि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी किया गया था। साल 2022 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में रामायनी रॉय ने बाजी मारी थी। औरंगाबाद के दाऊदनगर हाईस्कूल की छात्रा रामायनी को पूरे बिहार प्रदेश में पहला स्थान मिला था। वहीं, सानिया कुमारी और विवेक ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे थे। टॉप टेन में छह छात्राओं ने जगह बनाई थी।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का पास प्रतिशत 79.88% रहा था। एग्जाम देने वाले छात्रों की संख्या 16,48,894 थी, जिसमें से 12,86,971 छात्र ही पास हुए। इस तरह पासिंग पर्सेंटेज 79.88 फीसदी रहा। कुल 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2022 पास की।