विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए भाजपा ने रचा 'चक्रव्यूह', बांकीपुर की हार का बदला लेने की तैयारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:58 PM (IST)

बिहार भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद विधान परिषद की आठों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कोर कमेटी की बैठक की।

बांकीपुर की हार को विधान परिषद चुनाव में चुनौती मान रही भाजपा (AI Generated Image)

बांकीपुर की हार को विधान परिषद चुनाव में चुनौती मान रही भाजपा (AI Generated Image)

HighLights

  1. बांकीपुर हार के बाद भाजपा की कोर कमेटी बैठक।

  2. विधान परिषद की आठों सीटों पर जीत का लक्ष्य।

  3. मंडल से प्रदेश स्तर तक बनी चुनावी रणनीति।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव की आठों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान बांकीपुर की हार को चुनौती के रूप में लेते हर सीट पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनी।

विपक्ष को पटकनी देने के लिए मंडल से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर चक्रव्यूह तैयार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अतिरिक्त बिहार भाजपा के सह प्रभारी संगीता यादव व रोहन गुप्ता भी सम्मिलित हुए। दोनों सह प्रभारी पहली बार बिहार पहुंचे हैं।

बिहार भाजपा के प्रभारी हरिश द्विवेदी ऑनलाइन जुड़े। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री व असम भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी मंगल पांडेय, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।

बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। पार्टी का प्रयास है कि वह चुनाव में न केवल अपनी पुरानी सीटों को बरकार रखे, बल्कि एक-दो नई सीटों पर भी जीत सुनिश्चित करे। इसके लिए पार्टी के तमाम नेताओं को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने को टास्क सौंपा गया है।

संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सरकार में शामिल मंत्रियों को भी चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा है।

शिक्षक हों या स्नातक के मतदाता, सभी से व्यक्तिगत सम्पर्क कर एनडीए के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए मंडल से लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

यह भी पढ़ें- Bihar MLC चुनाव में बागियों पर BJP-RLM का हंटर, क्या अब अनंत सिंह पर एक्शन लेगी JDU?