विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा में 87,383 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश; विकास योजनाओं पर सबसे ज्यादा होंगे खर्च

Published: Mon, 20 Jul 2026 11:53 AM (IST)

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 87,383.43 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसे प्रस्तुत किया।

व‍िधानसभा सत्र में उपस्‍थ‍ित सीएम सम्राट चौधरी, ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी, ब‍िजेंद्र प्रसाद यादव व अन्‍य।

व‍िधानसभा सत्र में उपस्‍थ‍ित सीएम सम्राट चौधरी, ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी, ब‍िजेंद्र प्रसाद यादव व अन्‍य।

HighLights

  1. विधानसभा में 87,383 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश।

  2. उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन में बजट प्रस्तुत किया।

  3. विकास योजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 87,383.43 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया।

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्तुत किया। यह बजट भारतीय संविधान के अनुच्छेद-205 के तहत अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति के लिए लाया गया है।

प्रथम अनुपूरक बजट में सबसे बड़ा प्रावधान वार्षिक योजनाओं के लिए किया गया है। इस मद में 57,077.96 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

अत‍िरिक्‍त बजट से व‍िकास योजनाओं को म‍िलेगी गत‍ि

इसमें 32,707.24 करोड़ रुपये केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा 24,370.72 करोड़ रुपये राज्य योजनाओं के लिए रखे गए हैं।

इसके अलावा स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के लिए 30,265.99 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के लिए 39.48 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस अतिरिक्त बजट से विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, कर्मचारियों के वेतन, पेंशन तथा अन्य प्रतिबद्ध व्ययों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

अब इस प्रथम अनुपूरक बजट पर विधानसभा में चर्चा होगी। चर्चा के बाद सदन से इसे पारित कराया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • कुल प्रथम अनुपूरक बजट: 87,383.43 करोड़ रुपये
  • वार्षिक योजनाओं के लिए:57,077.96 करोड़ रुपये
    • केंद्र प्रायोजित योजनाएं: 32,707.24 करोड़ रुपये
    • राज्य योजनाएं: 24,370.72 करोड़ रुपये
  • स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय: 30,265.99 करोड़ रुपये
  • केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं: 39.48 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा मानसून सत्र शुरू: RJD का जोरदार प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET मुद्दे पर हंगामा