Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 Results: नीतीश कुमार ने लगाया चाैका, रिकॉर्ड सातवीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री

Bihar Assembly Election 2020 Results बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन जीत की ओर बढ़ गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वापसी तय हो गई है। वह सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 05:54 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 Results: नीतीश कुमार ने लगाया चाैका, रिकॉर्ड सातवीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटना, जेएनएन। Nitish Kumar victory in Bihar assembly elections एक्जिट पोल के अनुमानों के विपरीत बिहार में अब राजग सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। वोटों की गिनती में भाजपा-जदयू गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से सरकार बनाने के लिए भाजपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। राजग की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार हैं। उनकी फिर से ताजपोशी होती है तो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का कीर्तिमान उनके नाम पर बनेगा। एक तरह से नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीतिक में चाैका लगाया है। 

loksabha election banner

पहली बार साल 2020 में सात दिन के लिए बने थे मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त उनकी पारी मात्र सात दिनों में ही खत्म हो गई थी। अगली बार 2005 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ फिर गठबंधन कर चुनाव लड़े और पूर्ण बहुमत से सरकार में लौटे। तीसरी बार 2010 में बिहार ने फिर उनके नेतृत्व पर भरोसा किया। 2014 में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने के चलते नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपने ही दल के जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि कुछ महीने के बाद ही दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच गलतफहमी पैदा हो जाने के कारण मांझी को इस्तीफा देना पड़ा। नाटकीय घटनाक्रम में जदयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में फिर आगे किया।

बिहार में फिर से बहार, नीतीशे कुमार

भाजपा से अलग होने के बाद उन्होंने 2015 में राजद के साथ गठबंधन किया और अपने चेहरे पर सत्ता में वापसी की। नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए राजद ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि यह गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। बीच में ही 27 जून 2017 में दोनों के संबंध टूट गए। भाजपा के साथ नीतीश कुमार ने बिहार में फिर से राजग को एक नई सरकार दी। छठी बार मुख्यमंत्री बने। 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के मतदाताओं ने फिर भरोसा जताया है। इस तरह वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सातवें नेता हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.