Bihar Assembly Election 2020 : नड्डा की हुंकार, बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार
Bihar Assembly Election 2020 जेपी नड्डा ने आत्मनिर्भर बिहार अभियान का आगाज किया। भाजपा अध्यक्ष ने दिया नारा जन-जन की पुकार आत्मनिर्भर बिहार।
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election 2020 : बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय (State BJP office) में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने आत्मनिर्भर बिहार अभियान का आगाज किया। अपने संबोधन में जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी। इस मौके भाजपा अध्यक्ष ने "आत्मनिर्भर बिहार 2020 पोर्टल को लांच" (Launch) किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से आत्मनिर्भर रथ को नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया है। यह डिजिटल रथ (Digital Chariot) जिलों में जाकर आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए फीडबैक (Feedback) लेगी।
नया नारा के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नया नारा दिया है। 'जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार' के नारे के साथ भाजपा इस बार चुनावी समर में उतरने जा रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार की यात्रा बिहार को मुख्यधारा में लाकर खड़ा करेगी।
हम कर सकते हैं, हम करेंगे
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले नेताओं का क्या वक्तव्य होता था? हम देखेंगे, हम करेंगे, हम कर नहीं पा रहे है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति यह बदली है कि हम कर सकते है, हम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ अमेरिका भी रहा था और यूरोप भी, लेकिन वहां नेतृत्व में स्पष्टता नहीं थी। विज़न नहीं था। प्रधानमंत्री ने बेहद साफ फैसला किया। जान है तो जहान है। फिर, कहा कि जान भी है और जहान भी है। आज कोरोना पर नियंत्रण का परिणाम आप सब के सामने है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया।
हर क्षेत्र में बिहार और बिहारियों का डंका
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बिहारियों की प्रतिभा और क्षमता की तारीफों के पुल बांध दिए। कहा जहां नजर आए बिहारियों की प्रतिभा का डंका बजता दिखता है। चाहे एम्स, दिल्ली में डॉक्टरों की सूच उठाकर देख लो, चाहे सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के नाम की सूची देख लो। जेएनयू में तो 50-60 प्रतिशत बिहारी छात्र ही हैं। और तो और मुझे भी राजनीति का पाठ बिहार ने ही पढ़ाया है। बिहार में ही मेरी राजनीतिक चेतना जागृत हुई थी।