विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 31 अधिकारियों का तबादला; 15 जिलों को मिले नए भू अर्जन पदाधिकारी

Published: Sat, 16 May 2026 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2026 11:00 PM (IST)

बिहार सरकार ने राजस्व प्रशासन को मजबूत करने के लिए 31 अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है। इसमें 15 जिलों ...और पढ़ें

बिहार राजस्व सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला

बिहार राजस्व सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला

HighLights

  1. बिहार सरकार ने 31 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया।

  2. 15 जिलों को नए भू अर्जन पदाधिकारी मिले।

  3. 18 अनुमंडलों में नए राजस्व पदाधिकारी तैनात हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने राजस्व प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार राजस्व सेवा के 31 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गईं।

इस फेरबदल के तहत 15 जिलों में नए जिला भू अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 18 अनुमंडलों में अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी (एसआरओ) की तैनाती की गई है। इसे राजस्व सेवा संघ की 52 दिनों तक चली हड़ताल के बाद हुए समझौते के पालन के रूप में भी देखा जा रहा है।

पहली बार बड़े पैमाने पर हुई तैनाती

सरकारी अधिसूचना के अनुसार पहली बार राजस्व सेवा के अधिकारियों की इतनी बड़ी संख्या में जिलों और अनुमंडलों में तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि इससे भूमि विवाद, भू अर्जन और राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

अधिकारियों के महासंघ ने फिलहाल इस निर्णय पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। महासंघ का कहना है कि सरकार के आदेश का अध्ययन करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इन जिलों को मिले नए भू अर्जन पदाधिकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिसूचना के अनुसार अमरनाथ चौधरी को अररिया, अरविंद कुमार को अरवल, शुभेंदु कुमार झा को औरंगाबाद तथा पंकज कुमार को बांका का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह चंद्रशेखर तिवारी को भोजपुर, राजेश रंजन को कैमूर, राजेश कुमार को खगड़िया, अक्षयवट तिवारी को किशनगंज और प्रकाश कुमार सिन्हा को लखीसराय में तैनाती मिली है।

सहरसा से मधुबनी तक नए अधिकारियों की पोस्टिंग

सरकार ने अशोक कुमार को सहरसा, राजेश कुमार सिंह को शिवहर, सत्येंद्र कुमार सिंह को सीतामढ़ी और संजय कुमार सिंह को सिवान का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया है।

वहीं शरत कुमार मंडल को नवादा और सुबोध कुमार को मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण और विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभानी होगी।

18 अनुमंडलों में नए एसआरओ की तैनाती

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार भास्कर को मंझौल, ललित कुमार सिंह को बखरी, राकेश रंजन को पकड़ी दयाल और अजीत कुमार को फारबिसगंज का अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा संतोष कुमार सुमन को नीमचक बथानी, रंजीत कुमार को कटिहार, विक्रम भास्कर झा को तारापुर और प्रवीण कुमार पांडेय को जयनगर में पोस्टिंग दी गई है।

डेहरी से हवेली खड़गपुर तक नई जिम्मेदारी

कौशर ईमाम को रजौली, सुजीत सुमन को बनमनखी, नीलेश कुमार को डेहरी ऑन सोन तथा विनय कुमार को शिवहर का अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही रवि रंजन सिन्हा को बेलसंड, मृत्युंजय कुमार को वीरपुर, सुधांशु शेखर को महनार, राजीव कुमार को बलिया और हलेंद्र कुमार सिंह को हवेली खड़गपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।