दिवाली-छठ से पहले रेलवे का तोहफा, बिहार से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; नोट कर लें पूरी डिटेल
रेलवे ने पूजा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार से आने-जाने वाली 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

पर्व-त्योहार पर रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पूजा और त्योहारों के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू।
पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर जैसे शहरों से बिहार कनेक्टिविटी।
पटना, दानापुर, आरा, बक्सर से मिलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, पटना। पूजा और पर्व-त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।
इन ट्रेनों से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, वलसाड, अजमेर, जोधपुर, कोटा और श्रीगंगानगर की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। कई स्पेशल ट्रेनें पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और डीडीयू के रास्ते चलेंगी।
पुणे-मुंबई के लिए कई विकल्प
लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। वहीं लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल नौ अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। पुणे-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन और मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इन ट्रेनों से पटना समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को मुंबई और पुणे के लिए अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी।
अहमदाबाद, राजस्थान और कोटा के लिए भी ट्रेनें
अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 16 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार तथा वापसी में 19 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वलसाड-दानापुर स्पेशल का परिचालन 23 नवंबर तक बढ़ाया गया है।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल प्रत्येक रविवार और वापसी में मंगलवार को चलेगी। इसके अलावा मदार-पटना, भगत की कोठी-दानापुर और सोगरिया-दानापुर स्पेशल से अजमेर, जोधपुर और कोटा की यात्रा आसान होगी।
रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से अक्टूबर-नवंबर में त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलेगी।
अगले दिन 16.00 बजे डीडीयू, 17.15 बजे बक्सर, 18.10 बजे आरा, 19.25 बजे दानापुर, 20.20 बजे पाटलिपुत्र, 21.03 बजे सोनपुर, 21.15 बजे हाजीपुर, 22.25 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 04.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
05.10 बजे हाजीपुर, 05.25 बजे सोनपुर, 06.15 बजे पाटलिपुत्र, 06.40 बजे दानापुर, 07.13 बजे आरा, 07.56 बजे बक्सर एवं 10.30 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।
LTT-दानापुर स्पेशल 9 अक्टूबर से
गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 09 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.20 बजे डीडीयू, 18.33 बजे बक्सर, 19.48 बजे आरा रुकते हुए 21.50 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन दानापुर से 00.10 बजे खुलकर 00.40 बजे आरा, 01.30 बजे बक्सर एवं 03.40 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 06.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
रक्सौल से लोकमान्य तिलक के बीच स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल- लोकमान्य तिलक स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 08 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचती है।
सहरसा से मुंबई का सफर आसान
05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।
दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचती है।
गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 29 नवंबर प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंच रही है।
पुणे-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक
01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन पुणे से 15.40 बजे खुलकर दूसरे दिन 22.20 बजे डीडीयू, 23.48 बजे बक्सर, तीसरे दिन 00.38 बजे आरा रुकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल 02 दिसंबर तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.50 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी ।
मुजफ्फरफर-हडपसर स्पेशल 24 नवंबर तक
05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 19.20 बजे खुलकर 20.05 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।
20.20 बजे सोनपुर, 22.00 बजे पाटलिपुत्र, 22.23 बजे दानापुर, 23.01 बजे आरा, 23.43 बजे बक्सर, अगले दिन 02.13 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 11.40 बजे हडपसर पहुंचती है ।
वापसी में गाड़ी संख्या 05590 हडपसर (पुणे)-मुजफ्फरपुर स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से 15.00 बजे खुलेगी।
विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 21.40 बजे डीडीयू, 23.00 बजे बक्सर, 23.45 बजे आरा, तीसरे दिन 00.15 बजे दानापुर, 00.40 बजे पाटलिपुत्र, 01.23 बजे सोनपुर, 01.35 बजे हाजीपुर रुकते हुए 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचती है ।
04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 20.10.2026 से 01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 00.45 बजे खुलकर 02.40 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रुकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी ।
अहमदाबाद-दरभंगा के बीच 13 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन
09465/66 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन किया जाएगा । गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से 20.25 बजे खुलकर तीसरे दिन 07.00 बजे मुजफ्फरपुर तथा 08.55 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 10.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 19.10.2026 से 16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से 03.00 बजे खुलकर 04.05 बजे समस्तीपुर, 05.20 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 16.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी ।
वलसाड-दानापुर स्पेशल का विस्तार
09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल का परिचालन विस्तार पूजा स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 23.11.202 तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड से 08.40 बजे खुलेगी।
अगले दिन 08.35 बजे डीडीयू, 09.42 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा रुकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 13.30 बजे 14.00 बजे आरा, 14.42 बजे बक्सर एवं 17.25 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 21.30 बजे वलसाड पहुंचेगी ।
अजमेर-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक चलेगी
गाड़ी संख्या 09601 मदार (अजमेर)-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को मदार जं. से 06.40 बजे खुलकर 08.40 बजे जयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02.55 बजे डीडीयू पहुंचेगी।
वहां से 03.52 बजे दिलदारनगर, 04.18 बजे बक्सर, 04.43 बजे रघुनाथपुर, 05.44 बजे आरा एवं 06.28 बजे दानापुर रुकते हुए 08.15 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 10.15 बजे खुलकर 10.30 बजे दानापुर, 10.25 बजे आरा, 11.20 बजे रघुनाथपुर, 11.50 बजे बक्सर, 12.20 बजे दिलदारनगर एवं 15.10 बजे डीडीयू सहित अन्य रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे जयपुर तथा 13.20 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी ।
जोधपुर-दानापुर स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल 07.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी (जोधपुर) से 17.20 बजे खुलेगी।
वहां से 23.05 बजे जयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.40 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.36 बजे आरा रुकते हुए 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को दानापुर से 19.10 बजे खुलकर 19.50 बजे आरा, 21.10 बजे बक्सर, अगले दिन 01.45 बजे डीडीयू सहित अन्य रुकते हुए दूसरे दिन 19.30 बजे जयपुर तथा तीसरे दिन 01.30 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) पहुंचेगी ।
काेटा-दानापुर के बीच 14 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन
09823 सोगरिया (कोटा)-दानापुर स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया (कोटा) से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी।
वहां से 21.30 बजे बक्सर, 22.30 बजे आरा रुकते हुए 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 12.10.2026 से 16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 01.15 बजे 01.45 बजे आरा, 02.35 बजे बक्सर एवं 05.20 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 03.45 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी ।
