जानिए बिग बॉस फेम मोनालिसा का नया अंदाज, 'चिड़ियां घर' में करेंगी ये काम
भाेजपुरी की सनसनी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी शो पर ध्यान दे रही हैं। जल्दी ही वे ऐसे ही एक शो 'चिड़ियां घर' में नजर आने जा रही हैं।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी की हॉट सनसनी व ‘बिग बॉस’ सीज़न 10 फेम एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी शो को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा एक टीवी चैनल के कॉमेडी शो 'चिड़ियां घर' में एंट्री करने वाली हैं। इसके पहले वे डांस शो ‘नच बलिए’ (सीजन 8) में भी दिखीं थीं।
मोनालिसा पहले केवल भोजपुरी एक्ट्रेस मानी जाती थीं। लेकिन, बिग बॉस में शोहरत बटोरेने के बाद उन्हें हिंदी के टीवी सीरियल्स में भी खूब पसंद किया जा रहा है। 'चिड़ियां घर' इसी की ताजा कड़ी है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इस शो में मयूरी के किरदार में शफक नाज की जगह आएंगी। शो में मयूरी एक ट्रेंड डांसर का किरदार है। मोनालिसा भी अच्छी डांसर मानी जाती हैं। हालांकि, वे किरदार में जान भरने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं।
विदित हाे कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने छोटे बजट की हिंदी फिल्मों से शुरूआत की। भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2008 में फिल्म 'भोले शंकर' से इंट्री ली थी। कुछ समय पहले वे टीवी शो 'बिग बॉस' में नजर आई थीं। वे कहती हैं कि इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलरिटी दिलाई। माेना इन दिनों टीवी शो में ध्यान दे रही हैं। हालांकि, आगे वे बॉलीवुड में भी इंट्री का इरादा रखती हैं।