Move to Jagran APP

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले तबादले, पांच IAS समेत बदले गए 18 जिला पंचायत पदाधिकारी

बिहार में किसी भी समय पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। शनिवार को पंचायत चुनाव के ऐलान से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:41 AM (IST)
बिहार में पंचायत चुनाव से पहले तबादले, पांच IAS समेत बदले गए 18 जिला पंचायत पदाधिकारी
बिहार में किसी भी समय पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों को शनिवार को नयी जिम्मेवारी सौैंपी गयी। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के भी अठारह अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया।

loksabha election banner

भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों का तबादला

भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक कल्पना कुमारी को अपर सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के  अपर सचिव अनिमेष कुमार पराशर को अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति तथा संजय कुमार, संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग को सचिव राजस्व पर्षद बनाया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों को स्थानांतरण

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित अनिमेष पांडेय को संयुक्त सचिव गृह बनाया गया है।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव यशस्पति मिश्रा को उप निदेशक बिहार रिन्यूएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, अपर अनुमंडलाधिकारी, दलसिंहसराय, अनिल कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय, अपर अनुमंडलाधिकारी, महाराजगंद, किसलय श्रीवास्तव को विशेष कार्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर, विकास कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अपर अनुमंडलाधिकारी डेहरी, विवेक चंद्र पटेल के विशेष कार्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय, अपर अनुमंडलाधिकारी, गोपालगंज सदर, सूर्य प्रकाश गुप्ता को विशेष कार्य पदाधिकारूी, मुख्यमंत्री सचिवालय बनाया गया है। 

ये अफसर किए गए इधर से उधर

वरीय उप समाहर्ता, सासाराम अमरेंद्र कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी रोहतास, वरीय उप समाहर्ता, बेतिया, मनीष कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बेतिया,  वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज, अनंत कुमार को जिला पंचायती राज अधिकारी, गोपालगंज, वरीय उप समाहत्र््, पूर्णिया, राजकुमार को जिला पंचायता राज अधिकारी, पूर्णिया, वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज, अमित कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी किशनगंज, वरीय उप समाहर्ता, जमुई शशांक कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जमुई,  वरीय उप समाहर्ता, सुपौल संतोष कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल, वरीय उप समाहर्ता, सीतामढ़ी अविनाश कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी  सीतामढ़ी, वरीय उप समाहर्ता, नालंदा, नवीन कुमार पांडेय को जिला पंचायती राज पदाधिकारी नालंदा तथा वरीय उप समीहर्ता, सारण राजू कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सारण बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.