पटना में मवेशी बांधने के विवाद में बड़े भाई ने तीन के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट Patna News
छपरा के बाद राजधानी में मवेशी को लेकर हत्या हो गई। यहां जानवर बांधने को लेकर बड़े भाई ने तीन लोगों के साथ मिलकर छोटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 02:47 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को बड़ा भाई छोटे का दुश्मन बन गया। मवेशी बांधने को लेकर शुरू हुए विवाद में तीन लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बड़े भाई समेत चार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के छोटकी मसौढ़ी में संजय सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। यहां पत्नी और उसका बड़ा भाई भी साथ रहते थे। शुक्रवार की देर रोत संजय ने अपने मवेशी बड़े भाई विजय के यहां बांध दिए। इसी को लेकर दोनोें में विवाद शुरू हो गया।
कुछ ही देर बाद बात मारपीट में बदल गई। मौका देखकर विजय ने अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर संजय को लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान उसे बचाने आई पत्नी और बेटी को भी पीटा गया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने बड़े भाई विजय समेत चार लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें