Move to Jagran APP

लंदन में भाेजपुरी सितारों की धूम, छा गए निरहुआ-रवि किशन व अंजना-आम्रपाली

लंदन में 'इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' समारोह में भोजपुरी सितारों की धूम रही। रवि किशन को बेस्ट एक्टर तो अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 11:50 PM (IST)
लंदन में भाेजपुरी सितारों की धूम, छा गए निरहुआ-रवि किशन व अंजना-आम्रपाली
लंदन में भाेजपुरी सितारों की धूम, छा गए निरहुआ-रवि किशन व अंजना-आम्रपाली

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा की पहचान अब सात समंदर पार तक है। इसके सितारों ने लंदन तक में धूम मचा दी है। रविवार को लंदन में आयोजित 'इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' में भोजपुरी सितारों की धूम रही। उनके साथ बॉलीवुड के गोविंदा व शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे।
समारोह में रवि किशन को बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवॉर्ड दिया गया। अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर च्वॉइस अवॉर्ड मिला। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को जुबली स्टार अवॉर्ड दिया गया।
अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे को बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड दियास गया तो शुभी शर्मा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सीमा सिंह को बेस्ट आइटम सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।    

loksabha election banner

समारोह में बिहारी बाबू व बॉलीवुड स्‍टार तथा भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, बॉलीवुड एक्‍टर गोविंदा तथा भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए। भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह, मधु शर्मा, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, करिश्मा तन्ना और शिविका दीवान भी छाए रहे।

रवि किशन, मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, शिविका दीवान, सीमा सिंह, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, रवि किशन की वाइफ प्रीति समेत कई लोग शामिल हुए।
 

 

 

 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.