खेसारीलाल यादव की फिल्म दबंग सरकार के टीजर में दिखी खतरनाक हसीना
भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार का तीसरा टीजर जारी कर दिया गया है जिसमें एक दबंग हसीना बंदूक लेकर जाती हुई नजर आ रही है। खेसारीलाल और काजल ऱाघवानी स्टारर यह फिल्म अच्छी साबित होगी।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म 'दबंग सरकार' का तीसरा टीजर आउट हो गया है, जिसमें एक हसीना बंदूक लेकर जाती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस बार टीजर में खेसारी लाल यादव की एक झलक भर मिलती है। इस टीजर में आंकाक्षा अवस्थी नजर आ रही हैं, जो दबंग हसीना नजर आ रही हैं।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की इस फिल्म 'दबंग सरकार' को भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। 'दबंग सरकार' के लिए खेसारीलाल यादव ने जमकर पसीना बहाया है, और उन्होंने मस्कुलर बॉडी बनाई है।
वे 'दबंग सरकार' में माचो मैन वाले लुक में नजर आएंगे। 'दबंग सरकार' में खेसारीलाल के अपॉजिट आकांक्षा अवस्थी और दीपिका त्रिपाठी हैं। वहीं, फिल्म के दो गानों में सिजलिंग काजल राघवानी भी हैं, जिनकी जोड़ी खेसारीलाल के साथ भोजपुरी सिने स्क्रीन पर काफी पॉपुलर है।
खेसारीलाल की इस साल कई फिल्में अब तक रिलीज हो चुकी है, जो दर्शकों को पसंद भी आई हैं। भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म 'दबंग सरकार' के बाद अब 'राजा जानी' भी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। 'दबंग सरकार' के दो गानों में काजल राघवानी भी हैं, जिनकी जोड़ी खेसारीलाल के साथ भोजपुरी सिने स्क्रीन पर काफी पॉपुलर है।
उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों ही गाने काफी पसंद किए गए हैं। फिल्म को योगेश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और इसके पहले दो टीजर भी काफी धमाकेदार रहे हैं। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर अच्छी हाइप है, वैसे भी खेसारीलाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर हैं।