एक्ट्रेस मोनालिसा ने बच्चे संग शेयर की फोटो, फ्रेंड्स बोले- बेटा सुदंर है
भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बच्चे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जिसपर लोगों ने जमकर कॉमेंट किया है। लोगों ने पूछा ये बच्चा कब आया?
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बच्चे के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर किया है। फोटो डालने के दौरान मोनालिसा ने उसके बारे में कुछ लिखा भी नहीं था। फोटो डालते ही फ्रेंड्स के कमेंट आने लगे। फ्रेंड्स पूछने लगे कि यह बच्चा कौन है? कमेंट आने के बाद मोनालिसा ने किसी को कई जवाब नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स ने पूछा ये कब हुआ
मोनालिसा के वॉल पर विमल ने कॉमेंट किया कि मां और बेटा अति सुंदर है। वहीं, राज ने कॉमेंट किया कि भाई मोनालिसा का शादी हाल ही में हुई है। विकास ने कॉमेंट किया कि यह बच्चा मोनालिसा जी आपका है?मोनालिसा ने इससे पहले इस बच्चे के साथ फोटो शेयर नहीं की थी। जिससे फ्रेंड्स भी कंफ्यूज हो गए थे।
बोल्डनेस को लेकर फेमस हैं मोनालिसा
मोनालिसा ने बिस बॉस के घर में प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जनवरी 2017 में शादी की थी। मोनालिसा अपने बोल्डनेस के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री में फेमस हैं। भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' में मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ कई लिपलॉक और बेड सीन दिया था।
मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शक पसंद करते हैं। यही कारण है कि दोनों ने एक साथ कई फिल्में की है। पवन सिंह के गाए कई गानों पर मोनालिसा ने कई आइटम सांग भी किया है।