Move to Jagran APP

रानी चटर्जी: कभी चर्चा में रहे अफेयर, आज बनीं 'क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा'

भोजपुरी सनसनी रानी चटर्जी के अफेयर्स कभी चर्चे में रहे। आज वे 'क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा' के खिताब से नवाजी गई हैं। एक्‍टर प्रदीप चिंटू को प्रिंस ऑफ भोजपुरी सिनेमा का अवार्ड मिला है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 11:32 PM (IST)
रानी चटर्जी: कभी चर्चा में रहे अफेयर, आज बनीं 'क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा'
रानी चटर्जी: कभी चर्चा में रहे अफेयर, आज बनीं 'क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा'

पटना [जेएनएन]। अपनी अदाओं से भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्‍ट्रेस रानी चटर्जी को 'क्वीन ऑफ भोजपुरी' के खिताब से नवाजा गया है। भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को 'प्रिंस ऑफ भोजपुरी' चुना गया है। दोनों को ये अवार्ड भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उनके योगदान व दमदार अभिनय के लिए एक निजी टीवी चैनल ने दिया है।

loksabha election banner

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी रानी चटर्जी की कातिल मुस्कान पर कौन फिदा हो जाए। सुपरहिट फिल्में देने वाली मुंबई की इस एक्ट्रेस को कभी भोजपुरी बोलने नहीं आती थी, लेकिन आज तो ये फर्राटेदार भोजपुरी बोलती हैं। रानी भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रवि किशन से अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं।
रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसा वाला'से डेब्यू किया था। 2003 में जब रानी ने पहली भोजपुरी फिल्म की तब उन्हें भोजपुरी नहीं आती थी।
'ससुरा बड़ा पईसा वाला' की सफलता के बाद रानी ने 'गंगा मईया तोहे चुनरी चढ़इबो','छोटकी दुल्हन','मुन्नीबाई नौटंकीवाली','फूल बनल अंगार','दामिनी','दुर्गा','रानी चलल ससुराल' और 'देवरा बड़ा सतावेला' जैसी महिला प्रधान फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता है।

अभी तक सौ से अधिक फिल्‍में कर चुकीं रानी का जलवा कायम आज भी है। रानी कहती हैं कि उनके लिए नंबर गेम और अवार्ड सब कुछ दर्शकों का प्यार ही है। उनकी प्रतिभा को दर्शकों का प्‍यार तो मिला ही है, इंडस्‍ट्री ने भी सराहा है। पहले उन्‍हें 'दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है। रानी भोजपुरी की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड' मिला है। इसके बाद अब वे 'क्वीन ऑफ भोजपुरी' के खिताब से नवाजी गई हैं।

राजी के साथ 'प्रिंस ऑफ भोजपुरी के खिताब से नवाजे गए प्रदीप पांडेय चिंटू बतौर बाल कलाकार भोजपुरी में इंडस्ट्री  में आए थे। आज चिंटू का नाम किसी परिचय का मुंहताज नहीं है। अपने लाजवाब एक्शन और अदाकारी से उन्‍हाेंने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर मुकाम हासिल किया है। अभी हाल ही में चिंटू की फिल्म 'ससुराल' ने धमाल मचाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.