मोनालिसा और आदित्य नारायण का वीडियो सोशल मीडिया में मचा रहा तहलका
भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा और गायक आदित्य नारायण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री दिख रही है।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा और आदित्य नारायण का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, वीडियो में वह मोनालिसा के साथ लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं।दरअसल ये किसिंग सीन आदित्य नारायण के गाने 'मूड बिगाडेलू' में है।
भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7,73,000 फॉलोअर्स हैं। वो जल्द ही बंगाली वेब सीरीज 'दुपुर ठाकुरपो' में दिखाई देने वाली हैं। ये इस सीरीज का दूसरा सीजन है। मोनालिसा इसमें 'झुमा भाभी' के किरदार में दिखेंगी।
फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की आवाज को भी लोग खूब पसंद करते हैं। उन्होंने टीवी पर होस्ट के तौर पर भी किस्मत आजमाया था और अब उनका ये भोजपुरी का वीडियो एल्बम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें आदित्य और मोनालिसा का रोमांस नजर आ रहा है।
इस वीडियो में आदित्य और मोनालिसा की अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों नाचते-गाते हुए काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के लटके-झटके भी नज़र आ रहे हैं।
आदित्य ने भोजपुरी का ये गाना खुद गया है जो सुपरहिट साबित हो रहा है और आदित्य और मोनालिसा का ये सुपरहिट वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। मोनालिसा बिगबॉस के सीजन-10 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो से उन्हें एक खास पहचान मिली थी और बिगबॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस विक्रांत से शादी कर ली थी।