विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की बड़ी फैन है यह हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस, राजपाल संग रोमांस के चर्चे

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2016 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 11:09 PM (IST)

भोजपुरी हॉट फेवरेट गुंजन पंत इन दिनों राजपाल यादव के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस के कारण चर्चा में हैं। कम ...और पढ़ें

पीएम मोदी की बड़ी फैन है यह हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस, राजपाल संग रोमांस के चर्चे
पीएम मोदी की बड़ी फैन है यह हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस, राजपाल संग रोमांस के चर्चे

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। मार्च 2017 में रिलीज होने वाली फिल्म 'अपरचित शक्ति' गुंजन की पहली हिंदी फिल्म होगी। इसमें वे अभिनेता राजपाल यादव के अपॉजिट नजर आएंगी। फिल्म में गुंजन और राजपाल की जोड़ी को दर्शक रोमांस और एक्शन करते देखेंगे। कम लोग ही यह जानते होंगे कि भोजपुरी की यह हॉट एक्ट्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त फैन है।
फिल्म के निर्माता रविन्द्र टुटेजा व लेखक-निर्देशक सनी कपूर हैं। गुंजन और सनी ने एक साथ धारावाहिक 'चन्द्रमुखी' और 'जिंदगी एक सफर ' में काम किया है। राजपाल यादव के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहीं गुंजन फिल्म को लेकर काफी उत्तसाहित हैं।
गुंजन हिती हैं, ''फिल्म 'अपरचित शक्ति' मेरे लिए काफी मायने रखती है, क्योंकि इसके डायरेक्टर सनी कपूर हैं, जिनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा होता है।'' गुंजन कहती हैं, ''बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी से हंसाने वाले राजपाल यादव इस फिल्म में मेरे साथ एक्शन और रोमांस भी करनेवाले हैं।''
नोटबंदी : काला धन को सफेद करने का हब बने नॉर्थ-इस्ट के राज्य ...जानिए
कई हिट भोजपुरी फिल्में दे चुकीं गुंजन पंत का बचपन भोपाल में बीता है। भोपाल से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्‍मों में काम शुरू किया और इसमें अपनी पहचान बना ली। भोजपुरी फिल्मों की यह हॉट फेवरेट अभिनेत्री पीएम नरेंद्र मोदी की जबरदस्त फैन है। कुछ महीने पूर्व एक कायक्रम के सिलसिले में भोपाल गई गुंजन ने वहां कहा था कि वे नरेंद्र मोदी देश के सबसे बेहतर नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मौका मिला तो वे भाजपा से जुड़ना पसंद करेंगी।
नकली दूल्हों के साथ ब्याही गईंं ये दुल्हनें कभी वापस नहीं लौटतीं...जानिए