विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स सीडी से चर्चा में आई थी यह एक्ट्रेस, कहा-मुझे हो गया है प्यार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM (IST)

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता तब सुर्खियों में आईं, जब उनकी सेक्स सीडी बाजार में आई थी। अब अनारा ने कहा है कि मुझे प्यार हो गया है।

सेक्स सीडी से चर्चा में आई थी यह एक्ट्रेस, कहा-मुझे हो गया है प्यार
सेक्स सीडी से चर्चा में आई थी यह एक्ट्रेस, कहा-मुझे हो गया है प्यार

पटना [जेएनएन]। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी अनारा गुप्ता इन दिनों भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अनारा तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी सेक्स सीडी बाजार में आई थी।

अनारा ने महज 15 साल की उम्र में ही मिस जम्मू का खिताब हासिल कर लिया था, लेकिन इसके बाद उनके जिंदगी ने ऐसी करवट ली कि वे पूरे देश में सुर्खियां बन गईं। उनकी सेक्स सीडी ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। ताजा खबर ये है कि अनारा को अब प्यार हो गया है। 

पहली बार बताया-मुझे हो गया है प्यार

अनारा गुप्ता ने पहली बार अपने प्यार के बारे में खुलासा किया है। आधी आबादी वॉलीवाल कप के प्रमोशन के लिए पटना आई अनारा ने कहा कि दो साल पहले फेसबुक के जरिए प्रेमी करण सिंह से एक कार्यक्रम को लेकर बात हुई थी। फिर करण ने नंबर लिया और रोज मैसेज करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पता ही नहीं चला कब प्यार हो गया।

अनारा ने बताया कि पिछले वेलेंटाइन डे पर करण मुझे नागपुर ले गया और वहां फॉरच्यूनर गाड़ी गिफ्ट की।करण ने बिना बताए मुझे गाड़ी की चाबी दी तो मैं चौक गई। मुझे एसयूवी गाड़ियां पसंद हैं। 2016 में करण ने मुझे वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट नहीं किया था, जिससे में थोड़ी नाराज हुई थी।

अनारा ने बताया कि करण की अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी है। इस कंपनी के बैनर तले एक फिल्म बनने वाली हैं। इस फिल्म में हम दोनों रोमांस करते दिखेंगे। अनारा ने बताया कि मुझे एक पंडित ने गाड़ी चलाने से मना किया है। वैसे मुझे गाड़ी चलाने से डर लगता है।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन में थी ये भोजपुरी एक्‍ट्रेस, फैमिली ने भी तय कर दी शादी ...कर ली सुसाइड

सीडी वायरल होने के बाद फिल्मों का मिला ऑफर

अनारा ने बताया कि सीडी वायरल होने के बाद एक हिन्दी फिल्म का ऑफर आया। मैंने परिजनों को बताया तो वह मान गए। फिर मैंने अनारा नाम से बनने वाली फिल्म में काम किया। इसके बाद भोजपुरी फिल्म विधाता का ऑफर मिला। मैंने यह फिल्म की और सुपरहिट रही। मैं अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हूं।

यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।