Move to Jagran APP

ये भोजपुरी एक्ट्रेस हैं सबसे महंगी, जानिए इनकी कितनी है डिमांड...

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब भोजपुरी की हिरोइनों का रेट भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सबमें आम्रपाली दुबे अभी टॉप पर हैं इनका रेट है पांच लाख रुपये।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2016 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 11:16 PM (IST)
ये भोजपुरी एक्ट्रेस हैं सबसे महंगी, जानिए इनकी कितनी है डिमांड...
ये भोजपुरी एक्ट्रेस हैं सबसे महंगी, जानिए इनकी कितनी है डिमांड...

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेसेज की फीस अब बढ़ती जा रही है। जिस एक्ट्रेस की फिल्म अधिक हिट हो रही है। उसका फीस बढ़ता जा रहा है। इस समय सबसे अधिक पैसा लेने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे हैं।
आम्रपाली का रेट सबसे हाई

loksabha election banner
एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे इस इंडस्ट्री की सबसे से अधिक पैसा लेने वाली एक्ट्रेस हो गई हैं। एक फिल्म के लिए आम्रपाली 5 लाख रुपए लेती हैं। आम्रपाली की अबतक तक 12 से अधिक फिल्में रिलीज हो चुकी है। जो सभी हिट हुई है। आम्रपाली की फिल्में हिट होने के कारण इनका डिमांड बढ़ता जा रहा है।
रानी चटर्जी भी लेती हैं 5 लाख रूपए
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की सबसे पुरानी एक्ट्रेस हैं। रानी एक फिल्म करने के लिए 5 लाख रुपए लेती है। रानी ने अबतक 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जो सुपर हिट साबित हुई है। रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' था।
काजल राघवानी लेती हैं 4 लाख रुपए
एक्ट्रेस काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। 2013 में फिल्म 'रिहाई' से इंडस्ट्री में इंट्री ली थी। काजल की कई फिल्में हिट हुई है। काजल के आइटम सांग को भी लोग पसंद करते हैं। पवन सिंह के साथ काजल का एक वीडियो यू्-ट्यूब पर काफी हिट हुआ है। इसको एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
मोनालिसा लेती हैं 4 लाख रुपए
मोनालिसा इस इंडस्ट्री की सबसे से हॉट एक्ट्रेस हैं। एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। मोनालिसा के बोल्डनेस की काफी चर्चा खूब होती है। इनके आइटम सांग को लोग काफी पसंद करते हैं। अबतक 40 से अधिक फिल्मों में मोनालिसा काम कर चुकी हैं। फिलहाल बिग बॉस में मोनालिसा में हैं।
शुभी शर्मा का रेट है 4 लाख
एक्ट्रेस शुभी शर्मा एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। 2008 में फिल्म 'चलनी के चालल दुल्हा से' फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री की थी। अब तक शुभी 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
अंजना सिंह 4 लाख रुपए
एक्ट्रेस अंजना सिंह एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। अंजना ने अबतक 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 2012 में फिल्म 'एक और फौलाद' से फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री हुई थी। कई फिल्में सुपरहिट हुई। कई बड़े एक्टरों के साथ काम कर चुकी हैं।
अक्षरा सिंह 4 लाख रुपए
अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। अक्षरा 2011 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री की थी। अबतक से 35 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं। इससे पहले कई टीवी सीरियल में भी अक्षरा काम कर चुकी हैं।
बारह साल पहले नहीं मिलते थे फाइनेंसर
12 साल पहले भोजपुरी फिल्मों का कोई फाइनेंसर नहीं मिल रहा था। इसलिए भोजपुरी फिल्में गिने चुने ही बनती थी। 2004 में भोजपुरी फिल्म' ससुराल बड़ा पैसा वाला' आई जो काफी हिट हुई। कम बजट की इस फिल्म से कई गुना अधिक मुनाफा हुआ। उसके बाद कई लोग इस इंडस्ट्री में सक्रिय हो गए।
भोजपुरी फिल्म का सबसे बड़ा फाइनेंसर
भोजपुरी फिल्मों का सबसे बड़ा फाइनेंसर दुर्गा प्रसाद मजुमदार हैं। इनका आदिशक्ति इंटरप्राइजेज है। इस हाउस ने अबतक 100 से अधिक फिल्मों का फाइनेंस किया है। दिनेश लाल यादव के निरहुआ प्रोडक्शन हाउस फिल्म बना रही है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स फिल्म बनाने में जुटी हुई है। इसके साथ की रवि किशन, पवन सिंह, अनारा गुप्ता फिल्म निर्माण में उतरे हुए हैं। जिससे एक्ट्रेस को अधिक पैसा मिलने लगा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.