Move to Jagran APP

Bhojpur Crime: सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर जिले के आरा में हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। बताया गया है कि वह सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में इसे चुनावी हिंसा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 04:43 PM (IST)
निजी अस्‍पताल में चल रहा घायल युवक का इलाज। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। चुनावी रंजिश में वारदात शुरू हो चुकी है। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को दो गोली मारी गई है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव का 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव है। वह इजरी पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।मनोज यादव ने गांव के ही नारद यादव समेत छह लोगों  पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

loksabha election banner

दो बाइक से पहुंचे छह हथियारबंद बदमाश 

घायल मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि आज सुबह बाधर से शौच कर वापस आकर अपने घर के दरवाजे पर अपने भाई के साथ बैठा था। तभी दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके। आते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसके पेट में और बांंए हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। 

हड्डी में फंसी है एक गोली, दूसरी बांह के आरपार 

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि युवक को दो गोली लगी है। एक पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। वह आगे जाकर वर्टेब्रा में धंस गया है। हड्डी में फंसा होने के कारण गोली नहीं निकाला जा सका है। डैमेट पार्ट का इलाज किया गया है। हालांकि खून ज्‍यादा नहीं बहा है। दूसरी गोली बांए हाथ के बांह को छेदती हुई निकल गई है। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर है। बरहाल उसे अभी एक सप्ताह तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) के पहले चरण का मतदान पांच दिनों बाद है। ऐसे में एक बार फिर चुनावी हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई जगहों पर ऐसी वारदात हो चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.